Under 19 World Cup, Ubaid Shah Pakistan: पाकिस्तान की सीनियर क्रिकेट टीम में अपनी खास पहचान बना चुके तेज गेंदबाज नसीम शाह अब किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। वहीं उनके भाई उबैद शाह ने भी अब जलवा बिखेरना शुरू कर दिया है। नसीम शाह ने एशिया कप में शानदार प्रदर्शन किया था। हालांकि, चोट के बाद वह बाहर हो गए और टीम के लिए वर्ल्ड कप नहीं खेल पाए। उनके ना होने से पाकिस्तान को वनडे वर्ल्ड कप में बड़ा नुकसान हुआ।
उबैद ने दो मैच में झटके 6 विकेट
अब पाकिस्तान की अंडर 19 टीम के लिए उनके छोटे भाई उबैद शाह ने जलवा बिखेरना शुरू कर दिया है। मौजूदा अंडर 19 वर्ल्ड कप में वह 2 मैच में छह विकेट ले चुके हैं। उबैद ने अंडर 19 वर्ल्ड कप के पहले मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ टीम की 181 रन की जीत में अहम योगदान दिया था। उन्होंने इस मैच में 7 ओवर गेंदबाजी की थी और एक मेडन के साथ 26 रन देकर चार विकेट लिए थे।
फिर दूसरे मैच में पाकिस्तान ने नेपाल के खिलाफ 5 विकेट से जीत दर्ज की। इस मैच में भी उबैद शाह ने 8 ओवर में 48 रन दिए और दो विकेट अपने नाम किए। उन्होंने पहले दो मैच में अपने शानदार प्रदर्शन से सुर्खियां बटोरना शुरू कर दी हैं। जब उन्होंने अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान खींचा तो पता चला कि इस खिलाड़ी का पाकिस्तान के इंटरनेशनल क्रिकेटर नसीम शाह से रिश्ता है।
उबैद शाह का शानदार रिकॉर्ड
उबैद नसीम शाह के छोटे भाई हैं। नसीम इंटरनेशनल टीम का हिस्सा हैं तो उबैद अंडर 19 टीम के लिए खेल रहे हैं। उनके रिकॉर्ड की बात करें तो वो काफी शानदार है। अभी तक यूथ वनडे में उबैद 8 मैच खेलकर 20 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। उनकी इकॉनमी भी 4.83 की है। वह दाएं हाथ के मीडियम पेस गेंदबाज हैं। जबकि उनके भाई नसीम शाह भी दाएं हाथ के स्टार पेसर हैं। नसीम ने पाकिस्तान की नेशनल टीम के लिए 17 टेस्ट में 51, 14 वनडे में 32 और 19 टी20 इंटरनेशल में 15 विकेट लिए हैं।
यह भी पढ़ें- ‘कभी बैटिंग प्रैक्टिस वाली पोस्ट भी अपलोड करो…,’ हार्दिक पांड्या जिम का Video शेयर करने पर हुए ट्रोल
यह भी पढ़ें- IND vs ENG: शोएब बशीर के वीजा मामले पर अपडेट, इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ियों ने विवाद को बढ़ाया
संबंधित खबरें
IND vs NZ: तीसरे वनडे पर बारिश का साया, हैमिल्टन में धुल सकता है मैच
10 mins agoIPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
1 hr agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
2 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
3 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
4 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
5 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
6 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
7 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
7 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines