T20 WC 2024: भारत के खिलाफ खेलेंगे 3 'भारतीय' खिलाड़ी, टीम इंडिया के लिए जीत चुके हैं वर्ल्ड कप

T20 World Cup 2024: भारतीय टीम 12 जून को यूएसए के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में उतरेगी। इस मुकाबले में तीन अपने ही अपनों के खिलाफ खेल सकते हैं।

T20 World Cup 2024 Three Indians Can Play Against India Unmukt Chand Harmeet Singh Smit Patel

T20 World Cup 2024 Three Indians Can Play Against India Unmukt Chand Harmeet Singh Smit Patel (Image- Social Media)

T20 World Cup 2024: भारतीय क्रिकेट टीम के तीन ऐसे खिलाड़ी जो अब भारत का हिस्सा नहीं हैं, वह आगामी टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के खिलाफ खेल सकते हैं। भारतीय टीम को आयरलैंड, यूएसए, कनाडा और पाकिस्तान के साथ ग्रुप ए में रखा गया है। भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ खेलते हुए अभियान शुरू करेगी। इस टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 1 जून से होगी। लेकिन अब अगर मेन मुद्दे पर आएं कि आखिर वो तीन खिलाड़ी कौन से हैं जो भारत के खिलाफ खेल सकते हैं।

विज्ञापन

कौन हैं वो तीन खिलाड़ी?

भारत के लिए 2012 अंडर-19 वर्ल्ड कप में उन्मुक्त चंद ने कप्तानी की थी। यह वर्ल्ड कप टीम इंडिया ने जीता था और इस टीम के तीन ऐसे खिलाड़ी हैं जो अब आगामी टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के खिलाफ ही खेल सकते हैं। दरअसल आपको बता दें कि भारत की 2012 अंडर 19 टीम में उन्मुक्त चंद के अलावा स्मित पटेल और हरमीत सिंह भी मौजूद थे। इन तीनों खिलाड़ियों ने भारत छोड़कर यूएसए का रुख कर लिया था।

विज्ञापन

मार्च तक यह तीनों यूएसए की क्रिकेट टीम के लिए क्वालीफाई कर जाएंगे। ऐसे में यह तीनों खिलाड़ी वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ भी खेल सकते हैं। भारतीय टीम का यूएसए के साथ 12 जून को मुकाबला न्यूयॉर्क में होगा। अगर यह तीन वर्ल्ड कप स्क्वॉड का हिस्सा होते हैं तो यह भारतीय टीम के खिलाफ उतर सकते हैं। उन्मुक्त चंद के आसार ज्यादा हैं। उन्होंन मेजर क्रिकेट लीग जैसे बड़े इवेंट में भी सुर्खियां बटोरी थीं।

विज्ञापन

अपनों के खिलाफ खेलेंगे अपने

भारत की उस 2012 अंडर 19 वर्ल्ड कप टीम में जसप्रीत बुमराह और सूर्यकुमार यादव भी मौजूद थे। यह दोनों भारत के मौजूदा टी20 स्क्वॉड के स्टार आइकन होंगे। सूर्या तो दुनिया के नंबर 1 टी20 बल्लेबाज हैं। वहीं बुमराह मौजूदा वक्त के सबसे खतरनाक पेसर्स में से एक हैं। इसलिए अब वर्ल्ड कप में अगर उन्मुक्त, स्मित और हरमीत भारत के खिलाफ उतरते हैं, तो यह अपनों के खिलाफ ही अपनों की जंग होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ