U19 World Cup 2024 Semifinal Schedule: अंडर 19 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर 6 राउंड में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को रोमांचक मुकाबले में 5 रन से हराकर सेमीफाइनल का टिकट पक्का कर लिया है। इसी के साथ मौजूदा टूर्नामेंट की चार सेमीफाइनलिस्ट टीमें भी पक्की हो गई हैं। सुपर 6 के ग्रुप 1 में भारत टॉप पर रहा और पाकिस्तान ने दूसरे स्थान पर रहते हुए क्वालीफाई कर लिया। इसके अलावा ग्रुप 2 में ऑस्ट्रेलियाई टीम टॉप पर रही और दूसरे स्थान पर रही साउथ अफ्रीका। अब 6 और 8 फरवरी को दो सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।
बांग्लादेश ने पाकिस्तान के छुड़ाए पसीने
इस मैच में भले जीत के साथ पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है, लेकिन बांग्लादेश ने उसके पसीने छुड़ा दिए। पाकिस्तान की टीम पहले 155 रन पर सिमट गई। जवाब में बांग्लादेश ने भी 150 रन बना लिए थे। अगर बांग्लादेश 38.1 ओवर में मैच जीतती तो उसको सेमीफाइनल का टिकट मिल जाता। लेकिन टीम 35.5 ओवर में 150 रन बनाकर ऑलआउट हो गई और 5 रन से पीछे रह गई। पाकिस्तान के लिए हीरो रहे उबैद शाह जिन्होंने 44 रन देकर 5 विकेट लिए। वहीं अली रजा को 3 सफलताएं मिलीं।
भारतीय टीम अजेय
वहीं 11 फरवरी को दोनों सेमीफाइनल की विजेता टीमें आमने-सामने होंगी। भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में अभी तक अजेय रही है। टीम इंडिया ने ग्रुप स्टेज में तीनों मैच जीते थे। उसके बाद सुपर 6 में भारत ने न्यूजीलैंड और नेपाल को हराकर सेमीफाइनल का टिकट पक्का किया। इस टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया था। सभी टीमों को चार ग्रुपों में बांटा गया था। ग्रुप ए, बी, सी और डी में चार-चार टीमें थीं।
सेमीफाइनल का पूरा शेड्यूल
ग्रुप स्टेज के बाद हर ग्रुप की 3-3 टीमें सुपर 6 में पहुंची थीं। फिर ग्रुप ए और ग्रुप डी की 3-3 टीमें ग्रुप 1 और ग्रुप बी व सी की 3-3 टीमें ग्रुप 2 में बांटी गई थीं। सुपर सिक्स में दोनों ग्रुप की हर टीम ने 2-2 मुकाबले खेले थे। अब चार सेमीफाइनलिस्ट टीमें कंफर्म हो चुकी हैं। पहले सेमीफाइनल में भारत का सामना साउथ अफ्रीका से 6 फरवरी को होगा। वहीं दूसरा सेमीफाइनल 8 फरवरी को पाकिस्तान व ऑस्ट्रेलिया के बीच होगा। फिर 11 फरवरी को होगा फाइनल मुकाबला। यह सभी मैच बेनोनी में खेले जाएंगे।
यह भी पढ़ें- क्रिकेट इतिहास का वो गुमनाम गेंदबाज, जिसके नाम है 4204 विकेट लेने का महारिकॉर्ड
यह भी पढ़ें- IND vs ENG: ‘हमारी आदत है ओवरहाइप करना…,’ यशस्वी जायसवाल को लेकर गौतम गंभीर ने ऐसा क्यों कहा
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
6 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
7 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
7 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
7 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
8 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
9 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
9 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
9 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
10 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines