हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2026 के बाद ऋषभ पंत को निकाल देगी LSG! 'शर्मनाक' हार के बाद टीम मैनेजमेंट ने दिए बड़े संकेत

Rishabh Pant: IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है. कप्तान ऋषभ पंत लगातार दूसरे साल टीम को प्लेऑफ में पहुंचाने में असफल रहे. अब टीम मैनेजमेंट ने पंत की विदाई के संकेत दे दिए हैं.

विज्ञापन
पंत की होगी LSG से छुट्टी?

Rishabh Pant: IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है. LSG ने इस सीजन कुल 14 मैचों में हिस्सा लिया और सिर्फ 4 मुकाबलों में ही उन्हें जीत मिल पाई. ऋषभ पंत की कप्तानी में लगातार दूसरे साल लखनऊ सुपर जायंट्स ने निराश किया. ऋषभ पंत का प्रदर्शन बल्ले से भी कुछ खास नहीं रहा. पंत को LSG ने 27 करोड़ रुपये में खरीदा था. इसी वजह से ऐसा लग रहा है कि पर्स खाली करने के लिए ऋषभ को रिलीज किया जा सकता है. अब टीम मैनेजमेंट ने भी नई शुरुआत करने और पंत से आगे बढ़ने के संकेत दे दिए हैं.

ऋषभ पंत की होगी LSG से छुट्टी!

PBKS के खिलाफ लीग स्टेज के आखिरी मैच में LSG को हार मिली. इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में LSG के ग्लोबल क्रिकेट डायरेक्टर टॉम मूडी आए. उन्हें लगता है कि कप्तानी के कारण पंत पर दबाव बना और यह चीज उनके प्रदर्शन में नजर आई. मूडी ने कहा, ‘कप्तानी के हिसाब से देखें, तो उनके (ऋषभ पंत) लिए चीजें चुनौतीपूर्ण रही और नतीजों में भी यह नजर आता है. बल्ले से उनके प्रदर्शन में यह नजर आया कि वो दबाव महसूस कर रहे थे. हमारे लिए यह सीजन कठिन रहा है और अब हम इस पर काम करेंगे. हम सभी पहलुओं पर ध्यान देंगे.’

मूडी ने संकेत दिए कि वो टीम में कुछ बड़े बदलाव करेंगे और कप्तानी पर भी मैनेजमेंट विचार करेगी. उन्होंने कहा, ‘हम खुद की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए और फ्रेंचाइजी की लीडरशिप की बात आती है, तो यह एक ऐसा पहलू है, जिस पर हम गंभीर रूप से विचार करेंगे. हर सीजन के बाद हम विश्लेषण करते हैं लेकिन ऐसा लग रहा है कि टीम के तौर पर हमें नए सिरे से शुरुआत करने की जरूरत है.’

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- RR को लगा तगड़ा झटका! चोट के कारण IPL 2026 से बाहर हुआ ये खिलाड़ी, BCCI ने किया रिप्लेसमेंट का ऐलान

ऋषभ पंत का IPL 2026 में प्रदर्शन

IPL 2026 में ऋषभ पंत का बल्ला खामोश रहा. उन्होंने 14 मैचों में हिस्सा लिया और 312 रन बनाए. LSG के कप्तान का औसत 28.36 का रहा और उन्होंने 138.05 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की. टूर्नामेंट में पंत ने सिर्फ एक अर्धशतक लगाया. लगातार दूसरे साल ऋषभ ने निराश किया है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- पिता सचिन ही नहीं, अर्जुन तेंदुलकर भी हैं करोड़ों के मालिक! जानें LSG के इस स्टार खिलाड़ी की कुल नेटवर्थ

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola