---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

RR को लगा तगड़ा झटका! चोट के कारण IPL 2026 से बाहर हुआ ये खिलाड़ी, BCCI ने किया रिप्लेसमेंट का ऐलान

RR Player Ruled Out: IPL 2026 के बीच राजस्थान रॉयल्स को तगड़ा झटका लगा है. युवा विकेटकीपर बल्लेबाज रवि सिंह चोटिल होने के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह अब पंजाब के एक युवा खिलाड़ी को मौका दिया गया है.

---विज्ञापन---

RR Player Ruled Out: IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है. मुंबई इंडियंस को हराकर वो टॉप 4 में अपनी जगह पक्की कर सकते हैं. इससे पहले राजस्थान रॉयल्स के फैंस को तगड़ा झटका लगा है. RR के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज रवि सिंह चोटिल होने के कारण IPL 2026 से बाहर हो चुके हैं. BCCI ने आधिकारिक स्टेटमेंट जारी करते हुए रवि के टूर्नामेंट से बाहर होने की जानकारी दी और उनके रिप्लेसमेंट का भी ऐलान कर दिया.

रवि सिंह IPL 2026 से हुए बाहर

उत्तर प्रदेश के 24 वर्षीय युवा बल्लेबाज रवि सिंह को राजस्थान रॉयल्स ने IPL 2026 के मिनी ऑक्शन में 95 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था. इस मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज को अपने मौके के लिए लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा और 17 मई 2026 को उन्होंने RR के लिए डेब्यू किया. DC के खिलाफ मैच में वो 4 रन बनाकर आउट हो गए. अब खबर सामने आ रही है कि इस विकेटकीपर बल्लेबाज को हैमस्ट्रिंग में चोट आई और इसी वजह से वो टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- IPL 2026 खत्म होते ही कटेगा इन 4 कप्तानों का पत्ता! टीमें कर सकती हैं बड़ा फेरबदल

पंजाब के स्पिन गेंदबाज को मिली टीम में जगह

राजस्थान रॉयल्स ने रवि सिंह की जगह पंजाब के ऑलराउंडर इमानजोत सिंह चहल को IPL के बचे हुए सीजन के लिए टीम में शामिल किया है. 21 साल के इमानजोत दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और लेफ्ट आर्म स्पिन गेंदबाजी का विकल्प प्रदान करते हैं. पंजाब के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उन्होंने 3 मैच खेले हैं और कुल 105 रन बनाए हैं. वो 11 विकेट अपने नाम करने में सफल हुए हैं. अब वो IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए धमाल मचांएगे. उन्हें 30 लाख रुपये में RR ने टीम में शामिल किया है.

---विज्ञापन---

RR का अगला मैच कब है?

राजस्थान रॉयल्स का लीग स्टेज में एक मैच बचा है और उन्हें प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए इस मुकाबले में जीत की सख्त जरूरत है. मुंबई इंडियंस के खिलाफ RR का मैच 24 मई 2026 को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. MI टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है लेकिन वह टूर्नामेंट का अंत अच्छे अंदाज में करने के इरादे से उतरेंगे.

ये भी पढ़ें:- सूर्या के बाद कौन होगा भारत का नया टी20 कप्तान? सामने आई दावेदारों की लिस्ट, गंभीर नहीं देंगे इस खिलाड़ी को जिम्मेदारी!

---विज्ञापन---

First published on: May 23, 2026 08:10 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola