IND vs SL: सरफराज खान की वापसी के बाद 2 स्टार खिलाड़ियों की जगह पर खतरा, प्लेइंग 11 में कर सकते हैं एंट्री

Sarfaraz Khan: सरफराज खान को श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में जगह मिली है. कुछ खिलाड़ी हैं, जिनकी जगह पर अब सरफराज खान की वापसी के चलते खतरा मंडरा रहा है. आइए उन दो खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं.

sarfaraz khan team india
1 / 6

Sarfaraz Khan: भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त को गॉल में पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा. साई सुदर्शन भारतीय टेस्ट स्क्वाड का हिस्सा थे, लेकिन चोटिल होने के कारण वह टीम से बाहर हो गए. उनकी जगह सरफराज खान की स्क्वाड में एंट्री हुई है. खान लंबे समय बाद टीम में वापसी कर रहे हैं. खान लगातार घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करते आ रहे हैं और अच्छी फॉर्म में हैं. सरफराज को कई लोग पहले टेस्ट में खेलते देखना चाहते हैं. दो खिलाड़ी अभ्यास मैच में प्रभावित नहीं कर पाए और उनमें से किसी एक की जगह सरफराज टीम में आ सकते हैं. (Image: ANI)

विज्ञापन

पैर की चोट के कारण सुदर्शन बाहर

पैर की चोट के कारण सुदर्शन बाहर2 / 6

साई सुदर्शन भारतीय टेस्ट टीम का अहम हिस्सा हैं. वह नंबर 3 पर अपनी जगह पक्की कर चुके थे, लेकिन पैर में चोट लगने के कारण अब वह नहीं खेलेंगे. उनकी जगह भारतीय टीम में सरफराज खान को जगह दी गई है. (Image: ANI)

विज्ञापन

ध्रुव जुरेल

ध्रुव जुरेल3 / 6

ध्रुव जुरेल भारतीय टेस्ट टीम में नंबर 6 पर खेलते हैं. इसी पायदान पर सरफराज खान भी बल्लेबाजी करते हैं. श्रीलंका क्रिकेट XI के खिलाफ अभ्यास मैच में जुरेल ने दो पारियों में क्रमशः 1 और 17 रन बनाए. इसी वजह से उनकी जगह सरफराज को पहला टेस्ट खेलने का मौका मिल सकता है. (Image: ANI)

ऋषभ पंत

ऋषभ पंत4 / 6

ध्रुव जुरेल की तरह ही ऋषभ पंत ने भी अभ्यास मैच की दो पारियों में कुल 30 रन बनाए. पंत अच्छी फॉर्म में नजर नहीं आए, इसलिए उनकी जगह सरफराज खान को मौका मिल सकता है. पंत की जगह पर खतरा है, लेकिन जुरेल के बाहर होने की संभावना थोड़ी ज्यादा है. (Image: ANI)

विज्ञापन

सरफराज खान का कैसा है रिकॉर्ड?

सरफराज खान का कैसा है रिकॉर्ड?5 / 6

सरफराज खान का फर्स्ट क्लास क्रिकेट में रिकॉर्ड बेहद शानदार है. उन्होंने 62 मैच खेले हैं और 5114 रन बनाए हैं. उनका औसत 64.73 रहा है और वह 17 शतक जड़ चुके हैं. उनके इस शानदार प्रदर्शन के चलते ही टीम में उनकी दोबारा वापसी हुई. (Image: ANI)

टीम इंडिया का स्क्वाड

टीम इंडिया का स्क्वाड6 / 6

शुभमन गिल (c), केएल राहुल (vc), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (wk), ध्रुव जुरेल (wk), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, आकिब नबी और सरफराज खान. (Image: ANI)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन