कीरोन पोलार्ड ने खत्म की जोस बटलर की बादशाहत, बने T20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, देखें टॉप 5 लिस्ट

Most Runs in T20 Cricket: कीरोन पोलार्ड ने CPL 2026 में जोरदार बल्लेबाजी करते हुए इतिहास रच दिया. वह जोस बटलर को पीछे छोड़कर T20 इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. आइए टॉप 5 लिस्ट पर एक नजर डालते हैं.

jos buttler kieron pollard
1 / 6
कीरोन पोलार्ड बने T20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी (Image: ANI)

Most Runs in T20 Cricket: कैरेबियन प्रीमियर लीग 2026 में सेंट लुसिया किंग्स और त्रिनबागो नाइट राइडर्स के बीच मैच में कीरोन पोलार्ड ने इतिहास रच दिया. उन्होंने 26 गेंदों में 65 रनों की जोरदार पारी खेली. इसी के साथ वह जोस बटलर को पीछे छोड़कर T20 इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. इस मैच में TKR टीम भले ही जीत नहीं सकी, लेकिन पोलार्ड की पारी ने फैंस का दिल जीता. आइए T20 इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाजों पर एक नजर डालते हैं. (Image: ANI)

विज्ञापन

कीरोन पोलार्ड

कीरोन पोलार्ड2 / 6

कीरोन पोलार्ड T20 इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने 749 मैचों में हिस्सा लिया है और 14,921 रन बनाए हैं. उन्होंने अपने T20 करियर में 1010 छक्के जड़े हैं. पोलार्ड पूरी दुनिया में अलग-अलग लीग खेलते हैं और इसी वजह से वह अन्य खिलाड़ियों से कहीं आगे हैं. पोलार्ड और बटलर के बीच आगे भी कड़ी टक्कर रहने की उम्मीद है. (Image: ANI)

विज्ञापन

जोस बटलर

जोस बटलर3 / 6

जोस बटलर का करियर कीरोन पोलार्ड के मुकाबले छोटा रहा है लेकिन रनों के मामले में वह उनके करीब हैं. बटलर ने अपने T20 करियर में कुल 526 मैचों में हिस्सा लिया है और वह 14890 रन बनाने में सफल हुए हैं. उन्होंने इसी दौरान 9 शतक और 106 अर्धशतक जड़े हैं. (Image: ANI)

क्रिस गेल

क्रिस गेल4 / 6

क्रिस गेल T20 इतिहास के सबसे आक्रामक बल्लेबाजों में गिने जाते हैं. उन्होंने 2022 में रिटायरमेंट ले लिया था लेकिन अभी भी सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं. उन्होंने 463 मैचों में हिस्सा लेते हुए 14562 रन बनाए. अपने करियर में उन्होंने कुल 22 शतक और 88 अर्धशतक लगाए. (Image: ANI)

विज्ञापन

एलेक्स हेल्स

एलेक्स हेल्स5 / 6

एलेक्स हेल्स इंग्लैंड T20I टीम से बाहर हैं लेकिन वह दुनिया भर में अलग-अलग फ्रेंचाइजी लीग खेलते हैं. एलेक्स हेल्स ने अपने T20 करियर में 531 मैच खेले हैं और 14489 रन बनाए हैं. उन्होंने 144.39 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 7 शतक और 92 अर्धशतक लगाए हैं. हेल्स जल्द ही क्रिस गेल से आगे निकल सकते हैं. (Image: ANI)

डेविड वॉर्नर

डेविड वॉर्नर6 / 6

डेविड वॉर्नर T20 इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में पांचवें स्थान पर हैं. उन्होंने अपने 19 साल के T20 करियर में 439 मैच खेले हैं और 37.29 के औसत से बल्लेबाजी करते हुए 14284 रन बनाए हैं. उन्होंने इस दौरान 10 शतक और 118 अर्धशतक जड़े हैं. बता दें कि विराट कोहली भी वॉर्नर से ज्यादा पीछे नहीं हैं. वह अगले IPL सीजन में टॉप 5 में जगह बना सकते हैं. (Image: ANI)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन