12 छक्के, 326.67 का स्ट्राइक रेट... टिम डेविड ने बल्ले से मचाया हड़कंप, RCB के बाद इस टीम को भी बना दिया चैंपियन

Tim David Innings Helped UAE Bulls Champion: आईपीएल 2025 में टिम डेविड ने धमाकेदार बल्लेबाजी और RCB को चैंपियन बनाने में उनका अहम किरदार रहा था. अब टिम डेविड ने अबू धाबी टी10 लीग में कमाल किया और UAE बुल्स को चैंपियन बनाने में अहम किरदार निभाया. उन्होंने फाइनल में अपनी टीम को ऐसे स्कोर पर पहुंचाया, जो चेज ही नहीं हो पाया.

Tim David

टिम डेविड ने मचाया तहलका

Tim David UAE Bulls: RCB के स्टार बल्लेबाज टिम डेविड मौजूदा समय में टी20 क्रिकेट के सबसे तगड़े प्लेयर्स में से एक हैं. IPL 2025 में उन्होंने कई मैचों में धमाकेदार पारी खेलकर RCB को चैंपियन बनाने में अहम किरदार निभाया था. अब अबू धाबी टी10 लीग में UAE बुल्स को उन्होंने चैंपियन बना दिया. 30 नवंबर 2025 को एस्पीन स्टैलियन्स से हुए फाइनल में टिम डेविड ने 98 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 12 छक्के और 3 चौके शामिल थे.

विज्ञापन

टिम डेविड ने खेली धुआंधार पारी

एस्पीन स्टैलियन्स और UAE बुल्स के बीच अबू धाबी टी10 लीग का फाइनल मैच हुआ. शेख जायेद स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में UAE बुल्स ने पहले बल्लेबाजी की. जेम्स विंस 0 और फिल सॉल्ट 18 बनाकर आउट हो गए. UAE की हालत खराब लग रही थी लेकिन टिम डेविड ने इसके बाद धुआंधार बल्लेबाजी की. उन्होंने पारी में कुल 12 छक्के जड़े और 3 चौके लगाए. इसी के दम पर वो 30 गेंदों में 98 रन बनाने में सफल हुए. उनका स्ट्राइक रेट इस पारी में 326.67 का था. डेविड की तूफानी इनिंग के दम पर UAE बुल्स ने 10 ओवरों में 150 रन बनाए.

विज्ञापन

आधे रन भी नहीं बना पाई एस्पीन स्टैलियन्स

एस्पीन स्टैलियन्स के सामने 151 रन का बड़ा लक्ष्य था और बल्ले से वो कुछ कमाल नहीं कर पाए. कप्तान रहमानुल्लाह गुरबाज 18 रन बनाकर आउट हो गए, वहीं शरफेन रदरफोर्ड शून्य पर पवेलियन लौट गए. बेन कटिंग, सैम बिलिंग्स भी बुरी तरह फेल हुए. इसी के चलते 10 ओवर में एस्पीन स्टैलियन्स 70 रन बनाने में सफल हुए. UAE बुल्स ने 80 रन से मैच जीता और अबू धाबी टी20 लीग की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया.

विज्ञापन

RCB के बाद UAE को भी बना दिया चैंपियन

RCB के लिए टिम डेविड ने शानदार प्रदर्शन किया और 12 मैचों में 62.33 के औसत से 187 रन बनाए. वो 6 पारियों में नॉटआउट रहे और मैच खत्म करके गए. उनका RCB की पहली IPL ट्रॉफी जीत में अहम किरदार था. अब UAE बुल्स को चैंपियन बनाने में भी डेविड ने अहम किरदार निभाया. न सिर्फ उन्होंने फाइनल में परफॉर्म किया, बल्कि 10 मैचों में 65.50 की औसत से 393 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 263.76 का रहा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ