टीम इंडिया के लिए आई बड़ी खुशखबरी, शुभमन गिल साउथ अफ्रीका सीरीज के बीच इस दिन करेंगे वापसी!

Shubman Gill Return Update: चोटिल होने के कारण शुभमन गिल वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं हैं. गिल तीनों फॉर्मेट में भारतीय टीम के लिए खेलते हैं और साउथ अफ्रीका के भारत दौरे के बीच ही उनकी वापसी हो सकती है. बताया जा रहा है कि गिल ने वापसी के लिए तैयारी शुरू कर दी है और ये फैंस के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है.

Shubman Gill (11)

दूर नहीं गिल का कमबैक!

Shubman Gill: टीम इंडिया के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में उन्हें गर्दन में चोट आई थी. इसी वजह से वो वनडे सीरीज से बाहर हो गए. अब गिल की फिटनेस पर बड़ा अपडेट आया है और वो वापसी के लिए तैयारी शुरू करने वाले हैं. साउथ अफ्रीका के भारत दौरे के बीच ही गिल की वापसी टीम इंडिया की जर्सी में हो सकती है.

विज्ञापन

शुभमन गिल की वापसी नहीं है दूर!

गर्दन में चोट आने के बाद शुभमन गिल ने मुंबई में फिजियोथेरेपी कराई और चंडीगढ़ अपने परिवार के साथ समय बिताने के लिए चले गए. टीओआई ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि शुभमन गिल 1 दिसंबर यानी आज बेंगलुरु के लिए रवाना होंगे. यहां से वो अपनी रिकवरी की प्रक्रिया शुरू करेंगे. ये भी साफ हो गया कि उन्हें अभी कोई दर्द महसूस नहीं हो रहा है.

विज्ञापन

गिल पिछले कुछ समय से नेट्स में अभ्यास नहीं कर रहे थे लेकिन अब BCCI की मेडिकल टीम की निगरानी में गिल आने वाले दिनों में CoE में नेट प्रैक्टिस कर सकते हैं. रिपोर्ट में ऑफिशियल ने बताया, ‘अभी गिल 100% फिट हैं और अभ्यास करने के लिए तैयार हैं. वो स्क्वाड में जल्द वापस आएंगे. सभी उन्हें खेलने के लिए तैयार देखना चाहते हैं.’

विज्ञापन

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में होगी वापसी?

बताया जा रहा है कि शुभमन गिल आने वाले दिनों में अगर खेलने के लिए पूरी तरह फिट हो गए, तो साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए उनका चयन हो सकता है. 9 दिसंबर से टी20 सीरीज शुरू होगी और गिल इसी मैच द्वारा अपना कमबैक कर सकते हैं. हालांकि, शुभमन की फिटनेस को देखकर ही साउथ अफ्रीका सीरीज के बीच उनके कमबैक को लेकर फैसला लिया जा सकता है. वो टी20 में भारत के उपकप्तान हैं और उनकी फिटनेस भारतीय टीम के लिए बहुत जरुरी है.

ये भी पढ़ें:- रोहित-विराट पर BCCI ने मांगा गौतम-अगरकर से वर्ल्ड कप प्लान? आ गई होने वाली ‘गंभीर’ मीटिंग की तारीख!

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ