IPL 2026: मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए टीम का शानदार जीत दिलाई. तिलक ऐसे समय पर टीम के लिए बल्लेबाजी करने उतरे थे जब टीम को आधे से ज्यादा रनों की दरकार थी वो भी 10 रन प्रति ओवर से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से. उन्होंने पंजाब के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की एक यादगार पारी खेली. उन्होंने इस मैच में एक ऐसा शॉट खेला जिसकी जमकर तारीफ हो रही है. उन्होंने इस आईपीएल सीजन का सबसे लंबा छक्का जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.
ये भी पढ़िए- रोहित शर्मा ने रच डाला इतिहास, टी20 क्रिकेट में ऐसा अद्भुत कीर्तिमान हासिल करने वाले बने दूसरे भारतीय क्रिकेटर
तिलक ने लगाया गगनचुंबी छक्का
तिलक वर्मा ने पंजाब के खिलाफ मैच में अपनी पारी के दौरान एक बेहतरीन शॉट खेला. धर्मशाला के मैदान पर युजवेंद्र चहल की गेंद पर तिलक ने एक शॉट खेला जिसने गेंद को तारामंडल की सैर करवा दी. चहल के चौथे ओवर की पहली ही गेंद पर तिलक ने सामने की तरफ हवा में शॉट खेला जो कि सीधा जाकर स्टेडियम में छत पर गिरा. इसके बाद अंपायर को मैच को आगे बढ़ाने के लिए दूसरी गेंद मंगवानी पड़ी. उनका ये सिक्स 106 मीटर का रहा.
IPL 2026 का सबसे लंबा सिक्स
तिलक वर्मा आईपीएल 2026 में सबसे लंबा सिक्स लगाने की सूची में टिम डेविड और डेविड मिलर के साथ टॉप पर पहुंच गए हैं आरसीबी के लिए खेलते हुए तिलक वर्मा ने 106 मीटर लंबा छक्का जड़ा था तो वहीं दिल्ली के लिए खेलते हुए डेविड मिलर भी 106 मीटर लंबा सिक्स लगा चुके हैं. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर राजस्थान के डोनोवन फेरेरा का नाम है. उन्होंने 105 मीटर लंबा छक्का जड़ा था. टॉप 5 की लिस्ट में तिलक इकलौते भारतीय खिलाड़ी शामिल हुए हैं.
तिलक की मैच विनिंग पारी
तिलक वर्मा ने इस मैच में तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 33 गेंदों में 75 रनों की बेहतरीन पारी खेली. इस पारी में उन्होंने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए 227.27 की स्ट्राइक रेट से रन बनाते हुए 6 चौके तो वहीं 6 छक्के जड़े. उन्होंने इस मैच रन चेज को खत्म भी बेहतरीन छक्का जड़ते हुए ही किया. इसके बाद उनका सेलिब्रेशन देखने वाला था.
ये भी पढ़िए- श्रेयस अय्यर या पैट कमिंस नहीं, ये खिलाड़ी है IPL 2026 का बेस्ट कप्तान, पूर्व भारतीय खिलाड़ी का बड़ा दावा
संबंधित खबरें
माइक हसी की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी
23 mins agoरोहित-विराट फैंस के लिए खुशखबरी, बांग्लादेश का दौरा कर सकती है टीम इंडिया
32 mins agoसैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, खुद दिया हिंट
1 hr agoएक महीने के लिए बैन हुए थे KKR के पूर्व खिलाड़ी क्रिस लीन, जानें मिली सजा
1 hr agoन्यूजीलैंड को लगा झटका, स्टार ओपनर चोटिल होने के कारण वनडे सीरीज से बाहर
3 hrs agoतीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे बुमराह, एक साल बाद रेड बॉल क्रिकेट में वापसी
4 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन से पहले KKR की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
10 hrs agoअग्निवीर जयंत गोयत की रफ्तार का कहर, रणजी में झटके 6 विकेट
10 hrs agoIPL 2028 मेगा ऑक्शन से खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजियों के सामने रखी बड़ी डिमांड
10 hrs agoIND vs NZ: जीत के बाद भी भारत की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव?
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines