श्रेयस अय्यर या पैट कमिंस नहीं, ये खिलाड़ी है IPL 2026 का बेस्ट कप्तान, पूर्व भारतीय खिलाड़ी का बड़ा दावा

Best Captain of IPL 2026: आईपीएल 2026 में प्लेऑफ की जंग रोमांचक नजर आ रही है. हर दिन एक से बढ़कर एक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं और खिलाड़ी दमदार खेल दिखा रहे हैं. इसी बीच एक पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने अभी तक के सीजन का सबसे बेस्ट कप्तान बताया है. इसके लिए श्रेयस अय्यर या पैट कमिंस का नाम नहीं लिया है.

IPL 2026.jpg (1)

Best Captain of IPL 2026: आईपीएल 2026 में हर दिन एक से बढ़कर मुकाबले देखने को मिल रहे हैं. कुछ टीमों का सफर खत्म हो गया है तो वहीं बाकी टीमों के बीच प्लेऑफ को लेकर रोमांचक जंग जारी है. अभी अगर पॉइंट्स टेबल पर नजर डाले तो गुजरात टाइटंस की टीम टॉप पर काबिज है तो वहीं लखनऊ सुपरजाइंट्स और मुंबई इंडियंस की टीम एलिमिनेट हो चुकी है. टूर्नामेंट के बीच में पूर्व भारतीय खिलाड़ी अंबाती रायडू ने एक बड़ा दावा करते हुए इस एक खिलाड़ी को आईपीएल 2026 का सबसे बेस्ट कप्तान बताया है. 

विज्ञापन

कौन है IPL 2026 का बेस्ट कप्तान?

अंबाती रायडू ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो से बात करते हुए बताया कि उनके हिसाब से आईपीएल 2026 में शुभमन गिल सबसे बेहतरीन कप्तानी कर रहे हैं. इसी के साथ उन्होंने हर एक टीम के कप्तान को रैंकिंग भी दी है. उनके अनुसार शुभमन गिल नंबर 1 हैं तो वहीं रजत पाटीदार नंबर 2 पर हैं तो वहीं पैट कमिंस नंबर 3 पर हैं. उनकी रैंकिंग पर नजर डाले तो उन्होंने पॉइंट्स टेबल के हिसाब से नजर आ रही है. चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को उन्होंने चौथे नंबर पर रखा है. इसी के साथ उनके हिसाब से ऋषभ पंत इस सीजन के सबसे खराब कप्तान रहे हैं.

विज्ञापन

गुजरात टाइटंस का शानदार प्रदर्शन जारी

गुजरात टाइटंस की टीम इस सीजन कमाल के रंग में नजर आ रही है. टीम हर डिपार्टमेंट के बेहतरीन खेल दिखा रही हैं और शुभमन गिल की कप्तानी की हर जगह चर्चा हो रही है. फ्रेंचाइजी ने इस सीजन में 12 मुकाबले खेले हैं जिसमें से केवल 4 मैचों में हार मिली है तो वहीं 8 मैचों में जीत के साथ टीम 16 अंक हासिल कर चुके हैं. 

शुभमन गिल का बल्ला इस सीजन जमकर गरज रहा है. उन्होंने टीम के लिए अब तक खेले 11 मैचों में तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 42.45 की औसत से 467 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 158.30 के स्ट्राइक रेट से रन निकले हैं, जिसमें वो 4 अर्धशतक बी जड़ चुके हैं. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ