हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

IND A vs USA: कमबैक मैच में तिलक वर्मा का जलवा, बल्ले और गेंद से मचाया धमाल

Tilak Varma Comeback Match: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले तिलक वर्मा ने बल्ले और गेंद से धमाल मचाया है. इसके अलावा गेंद से भी उन्होंने कमाल दिखाया. तिलक ने यूएसए के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन से महफिल लूटी. तिलक ने एक महीने बाद मैदान पर वापसी की है.

विज्ञापन
तिलक वर्मा बल्लेबाजी करते हुए

Tilak Varma Comeback Match: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के अभ्यास मैच शुरू हो गए हैं. 2 फरवरी को इंडिया A और यूएसए के बीच अभ्यास मैच खेला गया था. इस मैच में तिलक वर्मा ने बल्ले और गेंद के साथ अपना जलवा बिखेरा. उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए यूएसए के खिलाफ भारतीय A टीम की जीत में भी अहम योगदान निभाया. वापसी मैच में तिलक के प्रदर्शन की चर्चा अब हो रही है.

तिलक वर्मा ने किया कमाल

तिलक वर्मा ने करीब एक महीने बाद क्रिकेट के मैदान पर वापसी कर ली है. तिलक हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई 5 मैचों की टी-20 सीरीज में इंजरी की वजह से हिस्सा नहीं ले पाए थे. लेकिन अब टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले उन्होंने यूएसए के खिलाफ शानदार प्रदर्शन कर अपनी फॉर्म का सबूत दे दिया है. तिलक इस मैच में अच्छी लय में दिखे. उन्होंने 24 गेंदों में 38 रनों की पारी खेली, जिसमें 3 चौके के अलावा 2 छक्के शामिल थे.

बल्ले के अलावा उन्होंने गेंद से भी खासा प्रभावित किया. उन्होंने अपनी पहली ही गेंद पर यूएसए के सलामी बल्लेबाज एंड्रीज गौस को चलता किया. तिलक के अलावा नारायण जगदीशन ने शानदार बल्लेबाजी की. उन्होंने शतकीय पारी खेली.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs PAK मैच रद्द होने के बाद भारत को कैसे मिलेंगे 2 अंक, जान लीजिए आईसीसी का नियम

भारत A ने जीता मैच

भारतीय A टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 238/3 रन बनाए थे, भारत की ओर से प्रियांश आर्य ने 28 रन बनाए, जबकि नारायण जगदीशन ने 55 गेंदों में 104 रनों की पारी खेली. इसके अलावा कप्तान आयुष बदोनी ने 26 गेंदों में 60 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करते हुए यूएसए 19.4 ओवर में 200 रनों पर सिमट गई. भारत A ने 38 रनों से मुकाबला जीत लिया. टी-20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 7 फरवरी को यूएसए के खिलाफ करेगी.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी का हुआ निधन, क्रिकेट जगत में पसरा मातम

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola