टीम इंडिया के लिए बड़ी खुशखबरी, फिट हुआ स्टार बल्लेबाज, सीधा T20 World Cup में होगा धमाकेदार कमबैक!

Tilak Varma Fit: टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 की ट्रॉफी उठाने के लिए बड़ी दावेदार नजर आ रही है. हालांकि, चोट ने भारतीय टीम की चिंता जरूर बढ़ाई है. न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से कुछ खिलाड़ी बाहर हैं. खैर, अब वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के अहम बल्लेबाज का कमबैक होने वाला है. बताया जा रहा है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ अगले दो मैचों में वो नजर नहीं आएंगे और सीधा वर्ल्ड कप खेलेंगे.

Tilak Varma Fit

तिलक वर्मा जल्द करेंगे वापसी

Tilak Varma Fit: भारतीय टीम के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है. स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा कुछ समय पहले चोटिल हो गए थे. इसी वजह से न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के शुरुआती तीन मैचों से उन्हें बाहर कर दिया गया था. अब बताया जा रहा है कि भारतीय टीम का यह अहम सदस्य अब फिट हो चुका है और सीधे वर्ल्ड कप में अपना जलवा बिखेरते हुए नजर आएगा.

विज्ञापन

फिट हुए तिलक वर्मा

जनवरी 2026 की शुरुआत में तिलक वर्मा को एक्यूट पेन (तेज दर्द) हुआ. विजय हजारे ट्रॉफी खेलते हुए उन्हें चोट लगी और फिर उन्हें टेस्टिकुलर टॉरशन सर्जरी करानी पड़ी. BCCI ने ऐलान किया कि तिलक वर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के शुरुआती तीन मुकाबले मिस करने वाले हैं. वर्मा ने सर्जरी के तुरंत बाद टी20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए तैयारी शुरू कर दी थी. अब दैनिक जागरण ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि तिलक पूरी तरह फिट हो चुके हैं और खेलने के लिए रेडी हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- SA20 Final: प्रिटोरिया कैपिटल्स को हराकर सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने जीता खिताब, मैथ्यू ब्रीत्जके ने पलट दिया मैच का पासा

न्यूजीलैंड के खिलाफ अगले दो टी20 मैच नहीं खेलेंगे

तिलक वर्मा को BCCI ने शुरुआती तीन टी20 मैचों से ही बाहर कर दिया था. वो अगले दो टी20 अंतर्राष्ट्रीय खेलने के लिए पूरी तरह फिट हैं. इसके बावजूद बताया जा रहा है कि वर्मा कीवी टीम के खिलाफ कमबैक करते हुए नजर नहीं आएंगे. भारत और श्रीलंका में 7 फरवरी से शुरू हो रहे टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ही सीधा तिलक वर्मा की वापसी हो सकती है. वैसे भी भारतीय टीम ने 3-0 से बढ़त बनाते हुए सीरीज अपने नाम कर ली है. ऐसे में तिलक की जरूरत अब यहां शायद नहीं पड़ेगी.

विज्ञापन

किस दिन टीम इंडिया के साथ जुड़ेंगे तिलक?

रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि न्यूजीलैंड टी20 सीरीज के समापन के बाद टीम इंडिया वर्ल्ड कप के लिए 3 फरवरी को मिलने वाली है. टूर्नामेंट का आगाज होने से चार दिन पहले तैयारियां शुरू करेंगे. तिलक वर्मा भी 3 फरवरी को ही टीम इंडिया के साथ जुड़ेंगे. ऐसे में वर्मा के पास अभी आराम करने के लिए एक हफ्ते का और समय बचा हुआ है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ