SA20 Final: प्रिटोरिया कैपिटल्स को हराकर सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने जीता खिताब, मैथ्यू ब्रीत्जके ने पलट दिया मैच का पासा

Pretoria Capitals vs Sunrisers Eastern CapeSA20 Final 2026: 25 जनवरी को केपटाउन में साउथ अफ्रीका टी-20 का फाइनल मुकाबला प्रिटोरिया कैपिटल्स और सनराइजर्स ईस्टर्न केप के बीच खेला गया. सनराइजर्स ने कैपिटल्स को 6 विकेट से रौंदकर खिताब पर कब्जा जमा लिया.

Cricket News - 2026-01-25T230420.305

Pretoria Capitals vs Sunrisers Eastern Cape SA20 Final 2026: साउथ अफ्रीका टी-20 का फाइनल मुकाबला 25 जनवरी को सनराइजर्स ईस्टर्न केप और प्रिटोरिया कैपिटल्स के बीच केपटाउन में खेला गया. इस मैच में कैपिटल्स की ओर से डेवाल्ड ब्रेविस ने शानदार शतकीय पारी खेली. ब्रेविस की शतकीय पारी के दमपर ही दिल्ली ने सम्मानजनक स्कोर बनाया था. उनके अलावा कैपिटल्स का कोई भी बल्लेबाज खासा प्रभावित नहीं कर सका. ब्रेविस की शतकीय पारी को मैथ्यू ब्रीत्जके ने बेकार कर दिया.

विज्ञापन

प्रिटोरिया कैपिटल्स ने बनाए थे 158 रन

पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी प्रिटोरिया कैपिटल्स ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 158/7 रन बनाए थे. सलामी बल्लेबाज कॉनर एस्टरहुइजेन बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए. इसके अलावा ब्राइस पार्सन्स ने 30 गेंदों में 30 रन बनाए थे. वहीं, शाई होप ने 2 गेंदों में 1 रन बनाए. हालांकि चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे डेवाल्ड ब्रेविस ने शानदार बल्लेबाजी का मुजायरा पेश किया और शतकीय पारी खेली. उन्होंने 56 गेंदों में 101 रनों की पारी खेली, जिसमें 8 चौके के अलावा 7 छक्के दर्ज थे. वहीं, ईस्टर्न केप की ओर से मार्को यान्सन ने 4 ओवर में 10 रन खर्च कर 3 विकेट लिए. उन्होंने घातक गेंदबाजी की थी. इसके अलावा लुथो सिपामला और एनरिच नॉर्टजे को 1-1 सफलता मिली.

विज्ञापन

सनराइजर्स ईस्टर्न केप की ऐसी रही बल्लेबाजी

लक्ष्य का पीछा करते हुए सनराइजर्स ईस्टर्न केप की ओर से सलामी बल्लेबाज की भूमिका में उतरे क्विंटन डी कॉक ने 15 गेंदों में 18 रनों की पारी खेली, जबकि जॉनी बेयरस्टो ने 1 गेंदों में 0 रन बनाए. इसके अलावा जॉर्डन हरमन ने 6 गेंदों में 3 रन बनाए. हालांकि मैथ्यू ब्रीत्जके ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. उन्होंने 49 गेंदों में 68 रनों की नाबाद पारी खेली. उन्होंने 5 चौके और 2 छक्के लगाए, जबकि ट्रिस्टन स्टब्स ने भी नाबाद 41 गेंदों में 63 रनों की पारी खेली. सनराइजर्स ने 19.2 ओवर में 162/4 रन बनाकर मुकाबला 6 विकेट से जीत लिया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ