IND vs NZ: जीत की हैट्रिक लगाकर भारत ने सीरीज पर जमाया कब्जा, अभिषेक-सूर्या की आंधी में उड़ी न्यूजीलैंड

India vs New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा मुकाबला भारतीय टीम ने अपने नाम कर लिया. 8 विकेट से मुकाबला जीतने के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज पर कब्जा भी जमा लिया. भारत की ओर से अभिषेक शर्मा और सूर्यकुमार यादव ने गर्दा उड़ाया.

भारत और न्यूजीलैंड

भारत और न्यूजीलैंड

India vs New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का तीसरा मुकाबला 25 जनवरी को गुवाहाटी में खेला गया था. इस मैच में भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने कमाल कर दिया. भारत की ओर से अभिषेक शर्मा और सूर्यकुमार यादव ने तहलका मचाते हुए धुआंधार अर्धशतक बना दिया. भारत ने तीसरा मैच लगातार अपने नाम करते हुए सीरीज पर कब्जा जमाया. तीसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से बाजी मारी.

विज्ञापन

न्यूजीलैंड की फ्लॉप बल्लेबाजी

न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 153 रन बनाए थे. सलामी बल्लेबाज डेवॉन कॉन्वे ने 2 गेंदों में 1 रन बनाए, जबकि टिम सेफर्ट 11 गेंदों में 12 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद रचिन रवींद्र ने भी निराश किया और वह 5 गेंदों में 4 रन बनाकर चलते बने. नंबर 4 पर ग्लेन फिलिप्स ने धैर्य दिखाया और 40 गेंदों में 48 रन बनाए. वहीं, मार्क चैपमैन ने 23 गेंदों में 32 रनों की पारी खेली.

विज्ञापन

भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट जसप्रीत बुमराह ने लिए. उन्होंने 4 ओवर में 17 रन खर्च कर 3 विकेट लिए, जबकि हार्दिक पांड्या और रवि बिश्नोई को 2-2 सफलता मिली.

विज्ञापन

भारत ने 10 ओवर में जीता मुकाबला

लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 10 ओवर में ही 155/2 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया. भारत ने 8 विकेट से मैच जीता और सीरीज भी 3-0 से अपने नाम कर ली. भारत की ओर से सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन गोल्डन डक पर आउट हुए. इसके बाद अभिषेक शर्मा ने मोर्चा संभाला. उन्होंने 20 गेंदों में 68 रनों की दमदार पारी खेली. अभिषेक ने 14 गेंदों में अर्धशतक जड़ते हुए भारत की ओर से टी-20 में दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जमाया. इसके अलावा ईशान किशन के भी बल्ले से 13 गेंदें में 28 रन निकले. वहीं, सूर्यकुमार यादव ने 26 गेंदों में 57 रनों की पारी खेली.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ