हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

The Hundred 2026: संजीव गोयनका की मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने जीता फाइनल, जोस बटलर की कप्तानी में बने चैंपियन

The Hundred 2026 Final: ट्रेंट रॉकेट्स और मैनचेस्टर सुपर जायंट्स के बीच द हंड्रेड का फाइनल देखने को मिला. संजीव गोयनका की MSG ने 5 विकेट से जीत दर्ज करके पहली बार खिताब पर कब्जा किया.

विज्ञापन
MSG ने जीती ट्रॉफी (Image: Instagram/manchestersupergiants)

Manchester Super Giants Won The Hundred: द हंड्रेड 2026 का फाइनल धमाकेदार साबित हुआ. संजीव गोयनका की टीम मैनचेस्टर सुपर जायंट्स टीम ने बड़ी जीत दर्ज करते हुए अपनी पहली ट्रॉफी पर कब्जा किया. फाइनल में MSG की भिड़ंत ट्रेंट रॉकेट्स से हुई थी. इस मैच में जोश इंग्लिस ने धमाकेदार बल्लेबाजी करके मैनचेस्टर सुपर जायंट्स के लिए जीत सुनिश्चित की. यह मैच रोमांचक रहा और अंतिम तीन गेंदों तक गया. हालांकि, 5 विकेट से MSG ने जीत दर्ज की और द हंड्रेड इतिहास का छठा खिताब जीता.

मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने जीता फाइनल

ट्रेंट रॉकेट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 100 गेंदों में 8 विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाए. बेन डकेट ने 31 रन, एनेयूरिन डोनाल्ड ने 38 रन और लेविस ग्रेगोरी ने 32 रन का योगदान दिया. MSG के लिए नूर अहमद ने 3 विकेट और सोनी बेकर ने 2 विकेट झटके. जवाब में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स की ओर से टिम सीफर्ट ने 38 गेंदों में 72 रन की शानदार पारी खेली. उन्होंने 7 छक्के और 4 चौके जड़कर मैनचेस्टर सुपर जायंट्स के लिए चीजें आसान कर दीं.

टिम सीफर्ट के अलावा पॉल वॉल्टर ने 22 रन, कप्तान जोस बटलर ने 23 रन और लुस डु प्लॉय ने नाबाद 27 रन का योगदान दिया. आखिरी 3 गेंदों में मैच रोमांचक हो गया था और MSG को जीत के लिए 3 रन चाहिए थे. दबाव वाली स्थिति में लियाम डॉसन ने जोरदार छक्का जड़ा और 98 गेंदों में लक्ष्य का पीछा करके 5 विकेट से जीत दर्ज की. जोस बटलर की कप्तानी में MSG ने ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IND vs SL: प्रसिद्ध कृष्णा ने बनाए 9 रन तो बन जाएगा बड़ा रिकॉर्ड, 19 सालों के बाद होगा ऐसा

टिम सीफर्ट रहे MSG की टाइटल जीत के हीरो

टिम सीफर्ट फाइनल में अपनी जोरदार पारी के चलते प्लेयर ऑफ द मैच बने. इसके अलावा वह प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी बने. उन्होंने इस सीजन में 10 पारियों में कुल 394 रन बनाए. वह मिचेल मार्श के बाद इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे. अपनी टीम को चैंपियन बनाने के लिए उन्हें द हंड्रेड 2026 सीजन का प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IND vs SL: टीम इंडिया को जीत के लिए तीसरे दिन करने होंगे ये 3 काम, अब गेंदबाजों की है बारी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola