Vaibhav Sooryavanshi: भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते हुए सितारे वैभव सूर्यवंशी फिलहाल टीम इंडिया के लिए एशियन गेम्स 2026 में खेलने जापान गए हैं. फिलहाल उन्हें इस टूर्नामेंट के दौरान भी बेंच पर बैठना पड़ सकता है. हालांकि उसके बाद भी हर तरफ इस 15 साल के स्टार की ही चर्चा हो रही है. सूर्यवंशी की हर तरफ तारीफ हो रही है. अब पूर्व भारतीय खिलाड़ी योगराज सिंह ने सूर्यवंशी को अपना पसंदीदा खिलाड़ी बताया है. इसी के साथ उन्होंने उनकी तुलना युवराज सिंह से भी कर दी है.
वैभव सूर्यवंशी की योगराज सिंह ने की तारीफ
टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी योगराज सिंह से एक वायरल वीडियो में पूछा गया कि क्या वैभव सूर्यवंशी ही जितना युवराज सिंह भी 15 साल की उम्र के टैलेंटेड थे? इसके जवाब में योगराज सिंह ने कहा, ‘मेरे ख्याल में दोनों एक जैसे थे. ऐसे खिलाड़ी बार-बार पैदा नहीं होते हैं.’ उनका मानना है कि दोनों ही खिलाड़ी ऐसे हैं, जो एक पीढ़ी में सिर्फ एक ही होते हैं. उनका मानना है कि हर इंसान इतना टैलेंट लेकर पैदा नहीं हो सकता है.
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वैभव सूर्यवंशी जिस उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट खेल रहे हैं और जितना अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. उसके बाद वो वैभव के फैन बन गए हैं. वैभव की बैट स्पीड भी योगराज को बहुत ज्यादा पसंद है. इसके साथ ही वैभव ने कहा कि वैभव का बल्ला इतनी तेजी से घूमता है कि उसे देखकर लगता ही नहीं है कि वो सिर्फ 15 साल के हैं. उन्होंने बताया है कि युवराज सिंह का बैट स्पीड भी 15 साल की उम्र में ऐसा नहीं था.
युवराज सिंह और वैभव में क्या है अंतर?
भारतीय दिग्गज युवराज सिंह और उभरते हुए सितारे वैभव सूर्यवंशी के बीच सबसे बड़े अंतर को बताते हुए योगराज सिंह ने कहा कि वैभव के बैकलिफ्ट छोटी है. वहीं युवराज सिंह की हाई बैकलिफ्ट थी. हालांकि उसको उन्होंने युवराज सिंह का सिग्नेचर स्टाइल भी बताया. इसके अलावा उन्होंने बताया कि सुनने में मिला है कि वो दिन में 1 हजार बॉल खेलता है. इस बात से ही योगराज को अपने बेटे युवराज सिंह के बचपन की याद आ गई.
ये भी पढ़ें: IND vs WI: रोहित शर्मा पहले वनडे में पूरा करेंगे ये खास ‘दोहरा शतक’, सचिन-सहवाग के क्लब में हो जाएंगे शामिल
सूर्यवंशी फिलहाल अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका मिल सकता है. इस मौके का वैभव को फायदा उठाना होगा. जिससे वो आने वाली सीरीज में भी टीम इंडिया का हिस्सा बने रहे. हालांकि सभी भारतीय फैंस और पूर्व खिलाड़ी भी वैभव को रणजी ट्रॉफी 2025-26 में खेलते हुए देखना चाहते हैं. रेड बॉल से वैभव ज्यादा क्रिकेट खेलना चाहते हैं.
ये भी पढ़ें: IND vs WI: पहले वनडे मैच में बड़ा रिकॉर्ड बना सकते हैं केएल राहुल, दिग्गजों की लिस्ट में होंगे शामिल
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
4 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
5 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
5 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
6 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
7 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
7 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
8 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
8 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
8 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines