IND vs WI: पहले वनडे मैच में बड़ा रिकॉर्ड बना सकते हैं केएल राहुल, दिग्गजों की लिस्ट में होंगे शामिल

IND vs WI: टीम इंडिया मौजूदा समय में वेस्टइंडीज से बेहतर वनडे टीम नजर आ रही है. जिसके कारण ही इस सीरीज में टीम इंडिया के कई स्टार खिलाड़ियों के पास फॉर्म में वापसी करने का अच्छा मौका है. इसके अलावा केएल राहुल के पास बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका है.

KL Rahul

KL Rahul के पास दिग्गजों की लिस्ट में शामिल होने का मौका (Pic Credit- ANI)

IND vs WI: भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल के पिछले कुछ वनडे मुकाबले अच्छे नहीं गए हैं. ऐसे में वो वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में कमबैक करने का पूरा प्रयास करेंगे. जब से केएल राहुल ने मध्यक्रम में बल्लेबाजी करना शुरू कर दिया है. उन्होंने खुद को वनडे फॉर्मेट में मैच विनर खिलाड़ी के रूप में साबित किया है. अब वहीं फॉर्म राहुल दोबारा हासिल करना चाहेंगे. जिससे वो पहले वनडे मैच में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सके.  

विज्ञापन

केएल राहुल के पास है बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका

टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने अगर वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मैच में 35 रन और बना दिए, तो इंटरनेशनल क्रिकेट में उनके 10 हजार रन पूरे हो जाएंगे. राहुल ऐसा करने वाले 15वें भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे. मौजूदा टीम में विराट कोहली और रोहित शर्मा ने ही ये 10 हजार रनों का आंकड़ा पार किया है. हालांकि इन दोनों ने तो 20 हजार रनों का भी आंकड़ा पार कर लिया है. 

विज्ञापन

राहुल ने अब तक 240 मैचों की 280 पारियों में 40.50 की औसत से 9965 रन बनाए हैं. इस दौरान राहुल के बल्ले से 22 शतक और 63 अर्धशतक जड़े हैं. इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 199 रनों का है. राहुल ने अब तक 70 टेस्ट, 98 वनडे और 72 टी-20 मुकाबले भी खेले हैं. तीनों ही फॉर्मेट में केएल राहुल ने अब तक 2 हजार से भी ज्यादा रन बनाए हैं. इस सीरीज में केएल राहुल अपने 100 वनडे मुकाबले भी पूरे कर लेंगे. फिलहाल राहुल के लिए ये और बड़ी उपलब्धि होगी. 

हाल के समय में राहुल का अच्छा नहीं रहा है रिकॉर्ड 

बात पिछले 4 वनडे मैच की करें तो केएल राहुल ने सिर्फ 52 रन बनाए हैं. ऐसे में इस सीरीज के दौरान राहुल के ऊपर बड़ा दबाव भी होने वाला है. राहुल ने हाल के समय में टेस्ट क्रिकेट में कुछ अच्छी पारियां खेली हैं, ऐसे में वो उसी फॉर्म को वनडे में भी लाना चाहेंगे. राहुल नंबर 5 पर बल्लेबाजी करके ज्यादा से ज्यादा मैच खत्म करना चाहेंगे. जिससे वो अगले वनडे वर्ल्ड कप तक विकेटकीपर के रूप में टीम की पहली पसंद भी बने रहे. 

विज्ञापन

राहुल को अब इस जगह के लिए चैलेंज भी मिलने लगा है. फिलहाल इस सीरीज में उनके बैकअप के रूप में ध्रुव जुरेल नजर आ रहे हैं. इसके अलावा टीम के पास ईशान किशन का भी विकल्प नजर आ रहा है. इन सभी बातों पर नजर डाले, तो राहुल के लिए ये सीरीज कई मायनों में बहुत ज्यादा अहम होने वाली है. इस सीरीज में वो अच्छा प्रदर्शन करके इस सीरीज को और भी खास बनाना चाहेंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ