Team India To Lose Number 1 Position: भारतीय टीम मौजूदा समय में आईसीसी रैंकिंग की बात करें तो तीनों फॉर्मेट में नंबर 1 पोजीशन की टीम है। लेकिन नए साल से पहले ही टीम इंडिया को बड़ा झटका लग गया है। साल 2024 की पहले रैंकिंग जो बुधवार 3 जनवरी को जारी होंगी उसमें टीम इंडिया को बड़ा झटका लगने वाला है। टीम इंडिया से नंबर 1 ताज छिनने वाला है। उसका सबसे बड़ा कारण है सेंचुरियन टेस्ट में टीम इंडिया को मिली शर्मनाक हार। जबकि ऑस्ट्रेलिया ने मेलबर्न टेस्ट में पाकिस्तान को हराकर शानदार प्रदर्शन जारी रखा। यही कारण है कि आने वाली रैंकिंग में बड़ा उलटफेर आने वाला है।
टीम इंडिया को लगेगा झटका
भारतीय टीम को 3 जनवरी को आने वाली टेस्ट रैंकिंग में बड़ा झटका लगने वाला है। टीम इंडिया अभी ऑस्ट्रेलिया के साथ 118 रेटिंग पॉइंट्स के साथ बराबरी पर है। लेकिन सेंचुरियन टेस्ट में भारत को मिली हार और मेलबर्न टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की जीत से बड़ा फेरबदल होने वाला है। आगामी रैंकिंग में इसके बाद टीम इंडिया 117 अंक लेकर दूसरे और ऑस्ट्रेलिया 119 अंकों के साथ नंबर 1 टेस्ट टीम बन जाएगी। जबकि लंबे समय से इस पोजीशन पर काबिज भारतीय टीम दूसरे स्थान पर खिसक जाएगी।
वहीं अगर भारत को केपटाउन टेस्ट में हार मिली और ऑस्ट्रेलियाई टीम पाकिस्तान को तीसरे टेस्ट में हरा देती है तो ऑस्ट्रेलिया तो टॉप पर रहेगी, जबकि टीम इंडिया दूसरे से तीसरे स्थान पर खिसक जाएगी। इसका फायदा इंग्लैंड को होगा। इस स्थिति में इंग्लैंड दूसरे स्थान पर आ सकती है। पाकिस्तान की जीत और भारत की हार पर भी ऐसा ही होगा। वहीं अगर भारत जीता और पाकिस्तान ने तीसरा टेस्ट गंवाया तो टीम इंडिया दूसरे स्थान पर ही रहेगी।
टीम इंडिया तीनों फॉर्मेट में नंबर 1
मौजूदा समय में टीम इंडिया तीनों फॉर्मेट में नंबर 1 है। टी20 और वनडे फिलहाल अभी ज्यादा चल नहीं रहे हैं तो इन फॉर्मेट में पोजीशन पर फर्क नहीं पड़ेगा। लेकिन टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया की रैंकिंग में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। वहीं टी20 बल्लेबाजों में सूर्यकुमार यादव, वनडे बल्लेबाजों में शुभमन गिल, टेस्ट गेंदबाजों में रविचंद्रन अश्विन और टेस्ट ऑलराउंडर में रवींद्र जडेजा टॉप पर मौजूद हैं।
यह भी पढ़ें- Test Team: रोहित शर्मा और विराट कोहली बाहर! इन दो भारतीय स्टार को मिली खास टेस्ट टीम में एंट्री
यह भी पढ़ें- ऋषभ पंत की टीम इंडिया में वापसी मुश्किल! अपना ही साथी खिलाड़ी बना सबसे बड़ा खतरा
संबंधित खबरें
पंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
26 mins ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
55 mins agoदूसरा टेस्ट में जायसवाल-जुरेल ने बल्ले तो सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
55 mins agoन्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
1 hr agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
3 hrs agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
4 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
5 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
12 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
13 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines