---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

ऋषभ पंत की टीम इंडिया में वापसी मुश्किल! अपना ही साथी खिलाड़ी बना सबसे बड़ा खतरा

Rishabh Pant Team India Comeback Challenges: ऋषभ पंत एक्सीडेंट के बाद से टीम से बाहर हैं। अब उनकी वापसी की अटकलें हैं तो एक अपना ही खिलाड़ी उनके लिए खतरा बन गया है।

---विज्ञापन---

Rishabh Pant Team India Comeback Challenges: भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत पिछले साल 30 दिसंबर को भयंकर रोड एक्सीडेंट का शिकार हो गए थे। उसके बाद अब पूरा एक साल बीत चुका है और इस स्टार खिलाड़ी की फिटनेस में अब काफी सुधार आया है। पंत दिन प्रतिदिन सही हो रहे हैं और अब उनकी वापसी की भी अटकलें लगने लगी हैं। लेकिन अब इसी बीच सबसे बड़ा सवाल खड़ा हो गया है और भारतीय टीम का ही एक स्टार खिलाड़ी पंत की वापसी की राह में बाधा बन रहा है। इसके बाद यह कहा जा रहा है कि पंत के लिए टीम इंडिया में वापसी करना आसान नहीं होने वाला है।

केएल राहुल बने पंत के लिए खतरा!

पहले वनडे टीम और अब टेस्ट में केएल राहुल ने अपने स्थान को बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज सेक्योर कर लिया है। वनडे में वह लगातार इस पोजीशन पर पिछले कुछ सालों से मौजूद हैं। ऐसे में पंत के लिए वनडे में वापसी करना मुश्किल होगा। वहीं टेस्ट में भी पंत ने जो अपनी एक पोजीशन पक्की कर ली थी उसके ऊपर भी केएल राहुल ने अब सेंध लगा दी है। राहुल का क्लास और मुश्किल परिस्थितियों में उनकी बैटिंग एबिलिटी उनको इस पोजीशन के लिए हकदार बनाती है। वहीं पंत ने भी सालों तक इस पोजीशन पर शानदार प्रदर्शन किया और टीम इंडिया को जीत दिलाई। पर जब पंत फिट होकर आएंगे तो अचानक उनके लिए टीम में जगह बनाना आसान नहीं होगा।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

राहुल vs पंत, कैसा है टेस्ट रिकॉर्ड?

केएल राहुल ने भारत के लिए 48 टेस्ट मैच खेले हैं। अभी तक 83 पारियों में उन्होंने 33.9 की औसत से 2747 रन बनाए हैं। उनके नाम 8 शतक और 13 अर्धशतक दर्ज हैं। जबकि ऋषभ पंत ने टीम इंडिया के लिए 33 टेस्ट मैच की 56 पारियों में 2271 रन बनाए हैं। उनका औसत 43.6 का है। उनके नाम टेस्ट क्रिकेट में 5 शतक और 11 अर्धशतक दर्ज हैं।

क्या है पंत का ताजा हेल्थ अपडेट?

ऋषभ पंत की हेल्थ का ताजा अपडेट जानें तो अब वह काफी हद तक सही हैं। हाल ही में ऑक्शन के दौरान भी वह दिल्ली कैपिटल्स के खेमे में दिखे थे। वहीं जिम सेशन के दौरान भी उनके कई वीडियो सामने आए थे। वहीं खबरें भी ऐसी आ रही थीं कि वह आईपीएल 2024 में वापसी कर सकते हैं। यह भी कहा जा रहा था कि पंत बतौर इम्पैक्ट प्लेयर खेल सकते हैं। वहीं कुछ रिपोर्ट में पता चला था कि वह विकेटकीपिंग के लिए अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- ‘यह भाई गया…,’ ऋषभ पंत के एक्सीडेंट के बाद ऐसा था अक्षर पटेल का रिएक्शन; एक साल बाद बताई पूरी दास्तां

यह भी पढ़ें- Test Team: रोहित शर्मा और विराट कोहली बाहर! इन दो भारतीय स्टार को मिली खास टेस्ट टीम में एंट्री

---विज्ञापन---

First published on: Dec 31, 2023 02:32 PM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola