अजिंक्य रहाणे के बाद ये 5 भारतीय क्रिकेटर्स भी कर सकते हैं रिटायरमेंट का ऐलान, अब टीम में वापसी मुश्किल

Players Who Can Retire Soon: अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है. रहाणे के बाद अब कुछ और क्रिकेटर्स भी संन्यास का ऐलान कर सकते हैं. आइए ऐसे ही 5 प्लेयर्स के बारे में जानते हैं, जो रिटायर हो सकते हैं.

ajinkya rahane mohammed shami
1 / 6

Players Who Can Retire Soon: अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है. तीन साल से वह टीम इंडिया से बाहर चल रहे थे और समय के साथ टीम में उनकी वापसी की संभावना कम हो रही थी. इसी वजह से अब उन्होंने रिटायरमेंट का फैसला किया है. रहाणे ही नहीं, कुछ ऐसे भारतीय खिलाड़ी भी हैं, जिनकी टीम इंडिया में वापसी अब मुश्किल लग रही है और जो कुछ महीनों में संन्यास ले सकते हैं. आइए ऐसे ही 5 भारतीय क्रिकेटर्स के बारे में जानते हैं, जो रहाणे के बाद रिटायर हो सकते हैं. (Image: ANI)

विज्ञापन

भुवनेश्वर कुमार

भुवनेश्वर कुमार2 / 6

भुवनेश्वर कुमार एक समय भारतीय टीम के मुख्य तेज गेंदबाज हुआ करते थे. हालांकि, अब वो भारत की फ्यूचर प्लानिंग का हिस्सा नहीं हैं. इसी वजह से IPL में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद उन्हें टीम इंडिया में जगह नहीं मिल पा रही है. भुवनेश्वर यह बात अच्छे से जानते हैं और इसी कारण वह रिटायर हो सकते हैं. (Image: ANI)

विज्ञापन

शार्दुल ठाकुर

शार्दुल ठाकुर3 / 6

शार्दुल ठाकुर का इंटरनेशनल करियर अब अंत के करीब आ रहा है. टीम इंडिया में अब हर्षित राणा और गुरनूर बरार के रूप में नए तेज गेंदबाजों को प्राथमिकता दी जा रही है. ठाकुर की अब वापसी मुश्किल है और उन्होंने अब कमेंट्री भी करना शुरू कर दी है. जल्द ही वो इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर हो सकते हैं. (Image: ANI)

इशांत शर्मा

इशांत शर्मा4 / 6

इशांत शर्मा भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल टेस्ट गेंदबाजों में से एक हैं. पिछले कुछ सालों से वह भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं. इशांत 37 साल के हो गए हैं और अब टीम इंडिया में उनकी वापसी मुश्किल है. वह भी रिटायरमेंट ले सकते हैं. (Image: ANI)

विज्ञापन

करुण नायर

करुण नायर5 / 6

करुण नायर को 7 साल के इंतजार के बाद इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में दोबारा जगह मिली. नायर को चार मौके मिले, लेकिन वह अपना प्रभाव नहीं छोड़ पाए. इसी वजह से वो टेस्ट टीम से बाहर हो गए. अब उनकी वापसी मुश्किल है और वह भी जल्द इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर हो सकते हैं. (Image: ANI)

मोहम्मद शमी

मोहम्मद शमी6 / 6

मोहम्मद शमी सिलेक्टर्स के फ्यूचर प्लान का हिस्सा नहीं हैं. इसी वजह से लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद शमी टीम इंडिया में वापसी नहीं कर पा रहे हैं. शमी भी इसी कारण इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं और सिर्फ IPL पर फोकस कर सकते हैं. (Image: ANI)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन