इरफान पठान का फूटा गुस्सा, अगरकर-गंभीर की सरेआम लगाई क्लास

इरफान पठान ने गौतम गंभीर और अजीत अगरकर की आलोचना की है. हाल ही में भारतीय टीम का ऐलान श्रीलंका के खिलाफ खेली जाने वाली 2 टेस्ट मैच की सीरीज के लिए हुआ था, इस सीरीज के लिए चुनी गई टीम इंडिया के सिलेक्शन पर पठान ने सवाल खड़े किए हैं.

Image Credit: X

Image Credit: X

Irfan Pathan: भारत और श्रीलंका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है. 28 मई को बीसीसीआई ने भारतीय दल का ऐलान कर दिया है. टीम में कई अनुभवी खिलाड़ियों के अलावा युवा खिलाड़ियों को भी मौका दिया गया है. वहीं, दूसरी ओर इरफान पठान टीम इंडिया की चयन प्रकिया से खुश नहीं हैं. उन्होंने गौतम गंभीर और अजीत अगरकर को जमकर खरी खोटी सुनाई है. इरफान टीम सिलेक्शन से खुश नहीं हैं.

विज्ञापन

इरफान पठान का फूटा गुस्सा

आकिब नबी को भारतीय टीम में नहीं चुने जाने के बाद गंभीर ने गौतम गंभीर और अजीत अगरकर को लताड़ा है. उन्होंने कहा “नबी को टीम में न चुने जाने का मेरे पास कोई तार्किक जवाब नहीं है. मुझे चयन प्रक्रिया समझ नहीं आई. मोहम्मद सिराज आपके मुख्य गेंदबाज हैं. जब (जसप्रीत) बुमराह नहीं होते, तो सिराज ही आपके नंबर 1 गेंदबाज बन जाते हैं. तो फिर अफगानिस्तान के खिलाफ उस टेस्ट मैच में खेलने की क्या जरूरत थी जो विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा भी नहीं था? अगर घरेलू प्रदर्शन मायने रखता है, तो आपने आकिब को मौका क्यों नहीं दिया? उन्हें खिलाने और उस स्तर पर परखने का वह सबसे अच्छा अवसर था.

विज्ञापन

पठान ने जताई खुशी

इसके अलावा पठान ने सारांश जैन के चयन पर खुशी जताई है. उनका मानना है कि जब किसी खिलाड़ी को घरेलू टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन पर टीम इंडिया में मौका मिलता है तो ये संदेश मिलता है कि उन्हें अच्छे प्रदर्शन का इनाम मिलेगा. सारांश जैन ने लगातार 5 सालों से घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया. लेकिन वहीं पठान ने दूसरी ओर कहा कि आकिब नबी में फिर क्या खराबी है. वह भी लगातार घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. एक तेज गेंदबाज के तौर पर उन्हें तो और मौके मिलने चाहिए, क्योंकि तेज गेंदबाज अक्सर चोटिल हो जाते हैं. पठान ने पूरी चयन प्रकिया पर सवाल खड़े किए हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ