हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

टीम इंडिया में अचानक बड़ा बदलाव, स्टार खिलाड़ी बाहर, जिम्बाब्वे दौरे पर RR के धाकड़ गेंदबाज को मिली जगह!

Team India Squad Changes: भारत और जिम्बाब्वे के बीच जुलाई के अंतिम हफ्ते में T20I सीरीज का आयोजन किया जाने वाला है. इसके लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान कुछ दिनों पहले हो गया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब टीम में एक बड़ा बदलाव हो गया है.

विज्ञापन
टीम इंडिया के स्क्वाड में बदलाव! (Image: AI Generated)

Team India Squad Changes: भारत और इंग्लैंड के बीच T20I सीरीज का हाल ही में समापन हुआ है. अब टीम इंडिया के फैंस के लिए बुरी खबर सामने आ रही है. स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती जिम्बाब्वे के खिलाफ T20I सीरीज से बाहर हो गए हैं. कुछ दिनों पहले ही जिम्बाब्वे दौरे के लिए BCCI ने स्क्वाड का ऐलान किया था, जिसमें वरुण मौजूद थे लेकिन अब बताया जा रहा है कि वो श्रृंखला का हिस्सा नहीं बन पाएंगे. उनकी जगह BCCI ने राजस्थान रॉयल्स के स्टार स्पिनर को टीम में शामिल करने का मन बना लिया है.

वरुण चक्रवर्ती हुए बाहर

वरुण चक्रवर्ती आयरलैंड के खिलाफ T20I सीरीज में चोट के कारण हिस्सा नहीं ले पाए. इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला में उन्होंने वापसी की लेकिन वो हैमस्ट्रिंग इंजरी का शिकार हो गए. इसी वजह से वह पांच T20I में से सिर्फ 3 मैचों का हिस्सा बन पाए. अब कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक वरुण चक्रवर्ती जिम्बाब्वे के खिलाफ T20I सीरीज से बाहर हो गए हैं.

ये भी पढ़ें:- टीम इंडिया से बाहर होंगे ये 5 स्टार खिलाड़ी! इंग्लैंड के खिलाफ 4-0 से हार के बाद कट सकता है पत्ता

विज्ञापन

RR के स्टार स्पिनर को मिली जगह

स्पोर्ट्सस्टार की रिपोर्ट के मुताबिक BCCI ने रवि बिश्नोई को वरुण चक्रवर्ती के रिप्लेसमेंट के रूप में चुना है. बिश्नोई इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे का हिस्सा थे लेकिन उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा. इसी वजह से उन्हें जिम्बाब्वे के खिलाफ T20I सीरीज में जगह नहीं दी गई थी. हालांकि, अब वरुण के बाहर होने के बाद रवि बिश्नोई जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम इंडिया के स्क्वाड का हिस्सा बन सकते हैं. जल्द ही BCCI द्वारा आधिकारिक रूप से ऐलान किया जा सकता है. बता दें कि भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की T20I सीरीज 23 जुलाई से शुरू होगी.

टीम इंडिया का अपडेटेड स्क्वाड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), हर्ष दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा और मयंक यादव.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- भारत-इंग्लैंड टेस्ट के बीच वर्ल्ड कप विजेता कप्तान ने किया संन्यास का ऐलान, 16 साल लंबे करियर का अंत

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola