Suryakumar Yadav: एशिया कप 2025 में टीम इंडिया को चैंपियन बनाने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव की जमकर तारीफ हो रही है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम की टी20 फॉर्मेट में रिकॉर्ड शानदार रहा है. न्यूज 24 से बातचीत के दौरान भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपनी सफलता के बारे में खुलकर बोला है. उन्होंने बताया है कि कैसे सफल कप्तान बनने के लिए उन्होंने दिग्गज रोहित शर्मा और गौतम गंभीर से ये चीज चुराई है.
सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा
टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड लगातार अच्छा होता रहा है. उनकी कप्तानी में भारत ने एशिया कप 2025 को अपने नाम किया. कप्तानी में मिल रही सफलता के पीछे का कारण पूछे जाने पर न्यूज 24 से बातचीत करते हुए सूर्यकुमार यादव ने कहा, ‘कप्तान का असली काम मैदान के बाहर होता है. वो खिलाड़ियों के साथ बैठकर बात करता है. ये मैंने और कप्तानों को करते हुए देखा है और उनसे सीखा है. नो मैदान के बाहर खिलाडियों के साथ समय बिताते हैं और उन्हें समझते हैं. मैं 2014 में केकेआर गया तो मैने वहां गौतम गंभीर भाई को अपने खिलाड़ियों से मैदान के बाहर बातचीत करते हुए देखा. वो कभी पूल पर बैठ गए तो 3 घंटे तक बात ही करते रहे. खाना मंगाकर टीम रूम में बैठे ही हैं.’
ये भी पढ़ें: IND vs WI: यशस्वी जायसवाल ने लूटी महफिल, मात्र 23 साल की उम्र में जड़ा 7वां शतक, दिग्गज को छोड़ा पीछे
सूर्या ने रोहित-गंभीर से चुराई ये चीज
रोहित शर्मा और गौतम गंभीर से कप्तानी में सूर्यकुमार यादव ने बहुत कुछ सीखा है. जिसके बारे में सूर्या ने खुलकर बात करते हुए अपने इंटरव्यू में कहा, ‘साल 2018 में में मुंबई इंडियंस में आया. रोहित भाई की कप्तानी में मुंबई में आईपीएल खेला. उसके बाद 3 से 4 सालों के बाद भारतीय टीम में रोहित भाई के अंडर खेला. मैंने दोनों अलग-अलग कप्तानों से कुछ-कुछ चीजें चुराई…सीखी भी बोल सकते हो..लेकिन मैं चुराई बोल रहा हूं.’
ये भी पढ़ें: Ranji Trophy 2025: दिल्ली की टीम का हो गया ऐलान, नीतीश राणा की हुई वापसी, स्टार खिलाड़ी ऋषभ पंत का क्या हुआ?
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
18 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines