Yashasvi Jaiswal Scores Century: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दिल्ली में सीरीज का दूसरा टेस्ट हो रहा है. यशस्वी जायसवाल ने कमाल की बल्लेबाजी की और शतक जड़ दिया. ये उनके टेस्ट करियर का सातवीं सेंचुरी है. उन्होंने 145 गेंदों में 100 का आंकड़ा पार करके महफिल लूट ली. जायसवाल अभी मात्र 23 साल के हैं और वो लगातार सफलता की सीढ़ियां चढ़ रहे हैं. अब वो 23 साल की उम्र में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले ओपनर्स में से एक बन गए हैं. उन्होंने ग्रीम स्मिथ को पीछे छोड़ दिया है.
यशस्वी जायसवाल ने किया कमाल
जायसवाल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का सातवां टेस्ट शतक लगा दिया. जायसवाल पारी की शुरुआत से ही अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे थे और उन्होंने शतक लगाकर वेस्टइंडीज का हाल बेहाल कर दिया. जायसवाल ने इसी के साथ ग्रीम स्मिथ को पीछे छोड़ दिया है. उन्होंने 23 साल की उम्र में 50 पारियों में सबसे ज्यादा शतक लगाने का कारनामा किया था. जायसवाल ने उन्हें पीछे छोड़ दिया और 48 पारियों में ये काम कर दिया है.
---विज्ञापन---
Most Test 100s at the age of 23 by Openers (Innings)
7 – Yashasvi Jaiswal (48)* 7 – Graeme Smith (50)#INDvWI
यशस्वी जायसवाल ने अब तक 7 टेस्ट शतक लगाए हैं. उन्होंने चार इंग्लैंड के खिलाफ, एक ऑस्ट्रेलिया और दो वेस्टइंडीज के खिलाफ जड़े हैं. नीचे उनके शतकों की पूरी लिस्ट है:
रन
विपक्षी टीम
स्थान
साल
171
वेस्टइंडीज
रोसो
2023
209
इंग्लैंड
विशाखापत्तन
2024
214*
इंग्लैंड
राजकोट
2024
161
ऑस्ट्रेलिया
पर्थ
2024
101
इंग्लैंड
लीड्स
2025
118
इंग्लैंड
द ओवल
2025
100*
वेस्टइंडीज
दिल्ली
2025*
दूसरे टेस्ट में भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा
दूसरे टेस्ट में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल के बीच 58 रन की साझेदारी हुई. 38 रन बनाकर राहुल पवेलियन लौट गए. यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन के बीच इसके बाद शानदार साझेदारी हुई है. यशस्वी अभी 111 रन पर नाबाद बल्लेबाजी कर रहे हैं और साई सुदर्शन ने 71 रन बनाए हैं. सुदर्शन भी शतक के करीब बढ़ रहे हैं.
---विज्ञापन---
YASHASVI JAISWAL IS ONLY BEHIND SACHIN TENDULKAR IN TERMS OF MOST TEST HUNDREDS AT 23 AGE. 🥶 pic.twitter.com/jnT7GHSHHy