Ranji Trophy 2025: दिल्ली की टीम का हो गया ऐलान, नीतीश राणा की हुई वापसी, स्टार खिलाड़ी ऋषभ पंत का क्या हुआ? 

Ranji Trophy 2025: अक्टूबर 15 से रणजी ट्रॉफी 2025-26 की शुरुआत हो रही है. जिसके लिए सभी टीमें अब अपने स्क्वाड का ऐलान कर रही हैं. अब दिल्ली की क्रिकेट टीम ने भी अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है. जहां पर युवा खिलाड़ी को अब कप्तानी सौंपी गई है. वहीं नीतीश राणा की लंबे समय के बाद टीम में वापसी हुई है. ऋषभ पंत को लेकर भी चयनकर्ताओं ने बड़ा फैसला किया है.

Delhi Ranji Trophy Team

Delhi Ranji Trophy Team

Ranji Trophy 2025: रणजी ट्रॉफी 2025-26 के लिए सभी टीमें अपने स्क्वाड का ऐलान कर रही हैं. जिसमें अब दिल्ली क्रिकेट टीम का नाम भी शामिल हो गया है. दिल्ली की टीम में कई चौंकाने वाले फैसले हुए हैं. आईपीएल में लखनऊ के लिए खेलने वाले युवा खिलाड़ी को कप्तानी सौंपी गई है. वहीं नीतीश राणा की लंबे समय के बाद दिल्ली रणजी टीम में वापसी हुई है. स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को लेकर भी चयनकर्ताओं ने अब बड़ा फैसला किया है. 

विज्ञापन

ऋषभ पंत को लेकर भी हुआ बड़ा फैसला 

दिल्ली रणजी टीम की कप्तानी युवा आयुष बदोनी को सौंपी गई है. उत्तर प्रदेश टीम छोड़कर दिल्ली वापस आने वाले नीतीश राणा की भी टीम में वापसी हुई है. इन सभी चीजों को ध्यान में रखकर ही चयनकर्ताओं ने 24 सदस्यीय टीम चुनी है. अगले मुकाबले में ऋषभ पंत की भी टीम में वापसी हो सकती है.

विज्ञापन

डीडीसीए के सचिव अशोक शर्मा ने पीटीआई से बात करते हुए कहा, ‘चयनकर्ताओं ने 24 खिलाड़ियों का चयन इसलिए किया है क्योंकि उन्हें लगता है कि हर मैच के दौरान चयन के लिए एक बड़ा पूल हमेशा उपलब्ध रहता है. हालांकि, जब हम दिल्ली में घरेलू मैच खेलेंगे, तो हम इसे घटाकर 15 कर देंगे. राणा एक अनुभवी खिलाड़ी हैं और चयनकर्ता उन्हें परखना चाहते थे. किसी भी स्थिति में, वह वाइट वाले चरण में खेलेंगे. वास्तव में, अगले मैच में, हम ऋषभ पंत के खेलने की उम्मीद कर रहे हैं. नीतीश राणा रेड बॉल से खेलने के लिए भी पूरी तरह फिट नहीं हैं, फिर भी उन्हें टीम में शामिल किया गया है.’

विज्ञापन

यहां पर देखें दिल्ली की रणजी टीम 

आयुष बदोनी (कप्तान), यश ढुल (उपकप्तान), अर्पित राणा, सनत सांगवान, अनुज रावत (विकेटकीपर), सुमित माथुर, शिवम शर्मा, रौनक वाघेला, नवदीप सैनी, सिमरजीत सिंह, मनी ग्रेवाल, सिद्धांत शर्मा, ध्रुव कौशिक, प्रणव राजवंशी (विकेटकीपर), नीतीश राणा, हिम्मत सिंह, आयुष दोसेजा, राहुल डागर, रितिक शौकीन, प्रियांश आर्या, तेजस्वी (विकेटकीपर), वैभव कांडपाल, रोहन राणा, आर्यन राणा (फिटनेस के ऊपर निर्भर). 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ