टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में किस टीम ने दर्ज की है सबसे बड़ी जीत? देखें टॉप-10 लिस्ट में कहां भारत
Biggest Win by an inns in Tests: भारत ने मुल्लांपुर में खेले गए अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में पारी और 300 रनों से ऐतिहासिक जीत दर्ज की. यह टेस्ट में भारत की अब तक की सबसे बड़ी जीत है. यहां जानिए टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में किस टीम ने सबसे बड़ी जीत दर्ज की है.
Biggest Win by an inningsin Test: भारतीय क्रिकेट टीम ने मुल्लांपुर में खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में अफगानिस्तान को पारी और 300 रन से हराकर इतिहास रच दिया है. यह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में भारत की अब तक की सबसे बड़ी जीत है. भारत ने इससे पहले कभी भी इतने बड़े अंतर से टेस्ट मैच नहीं जीता था. हालांकि, टेस्ट क्रिकेट के 148 साल के इतिहास में यह जीत दुनिया की सबसे बड़ी जीत नहीं है. तो आइए जानते हैं टेस्ट क्रिकेट में पारी और रन के अंतर से किसने सबसे बड़ी जीत दर्ज की है और टॉप-10 लिस्ट में भारत किस नंबर पर है.
टेस्ट में भारत ने दर्ज की अपनी सबसे बड़ी जीत
मुल्लांपुर में खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में भारत ने टेस्ट इतिहास में अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की. इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 564/8 रन बनाकर पहली पारी घोषित की थी. इसके जवाब में अफगानिस्तान की टीम पहली पारी में 152 और दूसरी पारी में 112 रन पर सिमट गई. इस तरह भारत ने पारी और 300 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया.
इससे पहले भारत की सबसे बड़ी जीत 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ पारी और 272 रन से आई थी. वहीं, इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही टीम इंडिया टेस्ट इतिहास की 10 सबसे बड़ी जीत की लिस्ट में शामिल हो गई है.
टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड इंग्लैंड के नाम दर्ज है. इंग्लैंड ने 1938 में द ओवल में खेले गए एशेज टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को पारी और 579 रन से हराया था. यह रिकॉर्ड पिछले 88 सालों से अटूट बना हुआ है और अब तक कोई भी टीम इसके करीब नहीं पहुंच सकी है. वहीं, ऑस्ट्रेलिया के नाम टेस्ट इतिहास की दूसरी बड़ी जीत दर्ज है. ऑस्ट्रेलियाई टीम ने साल 2002 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पारी और 360 रनों के अंतर से जीत हासिल की थी.
इसके बाद न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज क्रमश: तीसरे और चौथे स्थान पर हैं. इस लिस्ट में दोनों टीमों की दो-दो जीत शामिल हैं. न्यूजीलैंड ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दो बार 300 से ज्यादा रन के अंतर से जीत दर्ज की है, जबकि वेस्टइंडीज ने 1958 में भारत के खिलाफ और बाद में न्यूजीलैंड व बांग्लादेश के खिलाफ बड़ी जीत हासिल की थी. वहीं, अफगानिस्तान के खिलाफ मुल्लांपुर में मिली ऐतिहासिक जीत के साथ भारतीय टीम इस लिस्ट में 10वें स्थान पर पहुंच गई है.

---विज्ञापन---

Leaving New Chandigarh with a massive win under the belt 🇮🇳

हिंदी न्यूज़/खेल/टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में किस टीम ने दर्ज की है सबसे बड़ी जीत? देखें टॉप 10 लिस्ट में कहां भारत
End of Article
About the Author
Sanjeet
संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2022 में Prabhat Khabar, रांची से पत्रकारिता का सफर शुरू किया. फिर SportzWiki में लगभग डेढ़ साल काम करने के बाद News24 में पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं.