---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

5 ओवर, 5 मेडन, 5 विकेट… पाकिस्तान की फिर हुई ‘बेइज्जती’! इस गेंदबाज ने लिया सबसे खतरनाक फाइफर

Justin Greaves 5 Wicket Haul: वेस्टइंडीज के जस्टिन ग्रीव्स ने पाकिस्तान के खिलाफ अपनी गेंदबाजी से कोहराम मचा दिया. उन्होंने अपने स्पेल के आखिरी पांच ओवरों में 5 विकेट झटके. उन्होंने पाकिस्तान के बल्लेबाजों को ढेर किया.

---विज्ञापन---

Justin Greaves 5 Wicket Haul: पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है. इस मैच के तीसरे दिन वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज ने टेस्ट क्रिकेट इतिहास का सबसे खतरनाक फाइफर लिया. गेंदबाजी के दौरान शुरुआती छह ओवरों में जस्टिन ग्रीव्स ने एक भी विकेट नहीं झटका था लेकिन अपने अगले 5 ओवर में उन्होंने 5 मेडेन फेंके और हर एक ओवर में वह एक विकेट लेने में सफल हुए. पाकिस्तानी बल्लेबाजों की एक बार फिर इंटरनेशनल क्रिकेट में बेइज्जती हुई, क्योंकि किसी ने उनसे ऐसे डाउनफॉल की उम्मीद नहीं की थी.

जस्टिन ग्रीव्स ने झटके 5 विकेट

पाकिस्तान अपनी पहली पारी में अच्छी स्थिति में था और शान मसूद शतक जड़ने के बाद बल्लेबाजी कर रहे थे. इसके बाद जस्टिन ग्रीव्स ने अपने सातवें ओवर की छठी गेंद पर मसूद को क्लीन बोल्ड कर दिया. उन्होंने अपने आठवें ओवर की दूसरी गेंद पर आमेर जमाल का विकेट झटका और फिर नवें ओवर में अली उस्मान को LBW आउट किया.

---विज्ञापन---

जस्टिन ग्रीव्स की इसके बाद भी घातक गेंदबाजी से कहर नहीं रुका. उन्होंने अपने 10वें ओवर में मोहम्मद रिजवान और 11वें ओवर में मोहम्मद अब्बास को आउट कर पांच विकेट हॉल पूरा किया. उन्होंने इन 5 ओवरों में एक भी रन नहीं दिया. जस्टिन ने इस पारी में 11 ओवर फेंके, जिसमें उन्होंने 27 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए.

ये भी पढ़ें:- CWG 2026: 20 साल का इंतजार खत्म! शर्मिला धनखड़ ने पैरा शॉट पुट में जीता गोल्ड, भारत का नाम किया रोशन

---विज्ञापन---

वेस्टइंडीज के पास 155 रनों की बढ़त

तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक वेस्टइंडीज के पास पहले टेस्ट में 155 रनों की बढ़त है. वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 311 रन बनाए थे. जवाब में पाकिस्तान टीम 282 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. वेस्टइंडीज के पास 29 रन की बढ़त थी और तीसरे दिन के समापन पर उनका स्कोर 7 विकेट के नुकसान पर 126 रन है. अब चौथे दिन वेस्टइंडीज टीम अपनी इस लीड को बढ़ाना चाहेगी. हालांकि, उनके हाथ में सिर्फ 3 विकेट हैं और उन्हें बड़ी साझेदारी की जरूरत होगी.

ये भी पढ़ें:- वैभव सूर्यवंशी की एंट्री से मची खलबली! इन 5 बल्लेबाजों के करियर पर मंडराया खतरा

---विज्ञापन---

First published on: Jul 28, 2026 07:49 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola