सिर्फ छक्के-चौके नहीं, पैसों की भी हुई बारिश! वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे दौरे से कमाए इतने रुपये

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे दौरे पर अपनी तूफानी बल्लेबाजी का प्रदर्शन करके फैंस का दिल जीता. इस सीरीज से वैभव की लाखों की कमाई भी हुई. आइए जानते हैं कि वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे दौरे से कितने पैसे कमाए.

vaibhav sooryavanshi (67)
1 / 6

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी के लिए जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की T20I सीरीज यादगार साबित हुई. सूर्यवंशी ने इस सीरीज में अपने शानदार प्रदर्शन से टीम इंडिया में जगह पक्की कर ली. भारत ने 3-0 से श्रृंखला पर कब्जा किया और वैभव सूर्यवंशी को प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब मिला. भारतीय खिलाड़ियों को BCCI की ओर से हर मैच खेलने के पैसे मिलते हैं. आइए जानते हैं कि वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे दौरे पर कितने रुपये कमाए. (Image: BCCI and ANI)

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी के लिए यादगार रहा जिम्बाब्वे दौरा

वैभव सूर्यवंशी के लिए यादगार रहा जिम्बाब्वे दौरा2 / 6

वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैचों में 50.33 के शानदार औसत से बल्लेबाजी करते हुए 151 रन बनाए, जिसमें दो अर्धशतक शामिल हैं. उनका सर्वाधिक स्कोर 81 रन रहा. (Image: Twitter/X)

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी को हर मैच के मिले कितने पैसे?

वैभव सूर्यवंशी को हर मैच के मिले कितने पैसे?3 / 6

BCCI T20I फॉर्मेट में भारत के लिए खेलने वाले खिलाड़ियों को प्रति मैच 3 लाख रुपये देता है. वैभव ने जिम्बाब्वे दौरे पर तीन मैच खेले. इस हिसाब से उनकी BCCI की ओर से कुल कमाई 9 लाख रुपये हुई. (Image: ANI)

जिम्बाब्वे क्रिकेट ने भी दिया इनाम

जिम्बाब्वे क्रिकेट ने भी दिया इनाम4 / 6

वैभव सूर्यवंशी को तीसरे T20I में शानदार प्रदर्शन के बाद प्लेयर ऑफ द मैच के रूप में 1000 डॉलर और प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड के रूप में 2000 डॉलर दिए थे, जो लगभग 2 लाख 87 हजार भारतीय रुपये होते हैं. (Image: AI Generated)

विज्ञापन

कितनी रही वैभव की कुल कमाई?

कितनी रही वैभव की कुल कमाई?5 / 6

BCCI और जिम्बाब्वे क्रिकेट द्वारा मिली राशि अगर जोड़ दी जाए, तो वैभव सूर्यवंशी ने T20I सीरीज में करीब 11 लाख 87 हजार रुपये कमाए. सिर्फ तीन मैचों की सीरीज से वैभव ने लाखों की कमाई कर ली, जो वाकई हैरान करने वाली बात है. (Image: ANI)

कब मैदान पर वापसी करेंगे वैभव सूर्यवंशी?

कब मैदान पर वापसी करेंगे वैभव सूर्यवंशी?6 / 6

BCCI के मौजूदा शेड्यूल के अनुसार वैभव सूर्यवंशी अब सीधा एशियन गेम्स 2026 में खेलते नजर आएंगे. सूर्यवंशी भारतीय टीम का हिस्सा हैं और वो फर्स्ट चॉइस ओपनर रहने वाले हैं. फैंस को उम्मीद होगी कि एक बार फिर वैभव अपनी बल्लेबाजी से कोहराम मचाएंगे. (Image: AI Generated)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन