हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

टीम इंडिया जल्द वर्ल्ड 11 के खिलाफ खेल सकती है ऐतिहासिक मैच, बीसीसीआई कर रही खास तैयारी

BCCI: टीम इंडिया मौजूदा समय में सबसे मजबूत नजर आ रही है. कई बड़ी-बड़ी टीमें एक साथ मिलकर भी शायद टीम इंडिया को नहीं हरा सके. फैंस ऐसा ही एक मुकाबला देखना चाहते हैं. बीसीसीआई भी अब वर्ल्ड 11 के साथ एक मुकाबला आयोजित कराने के पक्ष में है.

विज्ञापन
टीम इंडिया खेल सकती है वर्ल्ड 11 के खिलाफ बड़ा मुकाबला (Pic Credit- AI Generated)

BCCI: रोहित शर्मा और विराट कोहली से सजी टीम मैदान पर उतरे. जहां पर उनके खिलाफ वर्ल्ड के टॉप खिलाड़ी खेलते हुए नजर आए. ऐसा सपना पिछले कुछ सालों से सभी भारतीय फैंस देख रहे थे. भारतीय फैंस का सपना अब जल्द ही पूरा हो सकता है. नई रिपोर्ट्स के मुताबिक बीसीसीआई अपने 100 साल पूरा होने के मौके पर कुछ बड़ा करना चाहता है. ऐसे में बोर्ड कुछ महीनों के बाद टीम इंडिया बनाम वर्ल्ड 11 का एक महा मुकाबला आयोजित करने के बारे में सोच रही है. 

बीसीसीआई बना रही है मेगा प्लान 

सितंबर 18 को मुंबई में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की सालाना बैठक हुई थी. जहां पर बोर्ड ने कुछ फैसले किए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बैठक में एक और बड़ा फैसला लिया गया है. दिसंबर 2028 में बीसीसीआई के 100 साल पूरे होने वाले हैं. अपने 100 सालों को बीसीसीआई बहुत ही खास अंदाज में सेलिब्रेट करना चाहती है. जिसके लेकर अब बोर्ड के अहम सदस्यों ने प्लान बनाना शुरू कर दिया है. 

इस बीच मीडिया में ये बात चल रही है कि बोर्ड ने एजीएम में फैसला किया है कि दिसंबर 2027 से लेकर दिसंबर 2028 तक पूरे साल को कई अलग-अलग तरीकों से शताब्दी साल को मनाया जाएगा. इसी के चलते बीसीसीआई अगले साल टीम इंडिया बनाम वर्ल्ड 11 का एक मुकाबला कराना चाहती है. जिसमें भारतीय दिग्गजों का सामना दुनिया के दिग्गज खिलाड़ी नजर आ सकते हैं. आनंद बाजार पत्रिका की इस रिपोर्ट के मुताबिक ये महामुकाबला दिसंबर 2028 में हो सकता है. 

विज्ञापन

पहले भी हुआ था ऐसा कुछ मुकाबला 

इससे पहले बीसीसीआई ने 2004 में भी कुछ ऐसा ही आयोजन किया था. उस समय बोर्ड प्लेटिनम जुबली मना रही थी. जिसके कारण ही ईडन गार्डन्स में भारत और पाकिस्तान के बीच एक वनडे मुकाबला आयोजित किया गया था. जहां पर टीम इंडिया को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. इस मुकाबले में टीम इंडिया ने 50 ओवरों में 6 विकेट गंवाकर 292 रन बनाए थे. जवाब में पाकिस्तान की टीम ने 49 ओवरों में 6 विकेट से मुकाबला जीता. 

ये भी पढ़ें: इन 3 कारणों से अजीत अगरकर की हो रही है मुख्य चयनकर्ता पद से विदाई!

विज्ञापन

इस मुकाबले में पाकिस्तान के लिए सलमान बट ने नाबाद 108 रनों की पारी खेली थी. वहीं इंजमाम उल हक ने भी 75 रन बनाए थे. इन दोनों के अलावा शोएब मलिक ने भी अहम 61 रन बनाए थे. टीम इंडिया के लिए आशीष नेहरा ने 2 विकेट हासिल किया था. अब कुछ ऐसा ही फैंस को एक बार फिर से देखने को मिल सकता है. फैंस इस मुकाबले के बारे में अभी से ही सोचना शुरू कर चुके हैं.

ये भी पढ़ें: ENG vs SL: श्रीलंका को हराकर नंबर 1 टी-20 टीम बन गई इंग्लैंड, टीम इंडिया का दबदबा खत्म

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola