Team India Schedule September 2026: भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का समापन हो गया है. अगस्त में टीम इंडिया का अब कोई भी मैच नहीं है. भारतीय टीम अब सीधे सितंबर में खेलती हुई नजर आएगी. सितंबर 2026 में टीम इंडिया का शेड्यूल काफी ज्यादा रोचक रहने वाला है. रोहित शर्मा और विराट कोहली भी एक्शन में नजर आएंगे. भारतीय टीम अगले महीने कुल 6 मैच खेलेगी, जिसमें 4 T20 और 2 वनडे शामिल हैं. आइए सितंबर 2026 में टीम इंडिया के पूरे शेड्यूल पर एक नजर डालते हैं.
सितंबर 2026 में टीम इंडिया का शेड्यूल
सितंबर 2026 में भारतीय टीम की भिड़ंत अफगानिस्तान से तीन मैचों की T20I सीरीज में होगी. इसके अलावा एशियन गेम्स में भारतीय टीम का एक मैच सितंबर में खेला जाएगा. महीने के अंतिम हफ्ते में भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज खेली जाएगी, जिसके दो मैच सितंबर में होंगे. टीम इंडिया का शेड्यूल कुछ इस प्रकार है:
अफगानिस्तान के खिलाफ T20I सीरीज
- 13 सितंबर: भारत vs अफगानिस्तान (पहला T20I – अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली)
- 15 सितंबर: भारत vs अफगानिस्तान (दूसरा T20I – अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली)
- 17 सितंबर: भारत vs अफगानिस्तान (तीसरा T20I – अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली)
एशियन गेम्स 2026
- 28 सितंबर: भारत vs ग्रुप A की दूसरी टीम (क्वार्टर फाइनल – कोरोगी एथलेटिक पार्क)
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज
- 27 सितंबर: भारत vs वेस्टइंडीज (पहला वनडे – ग्रीनफील्ड स्टेडियम, थिरुवनंतपुरम)
- 30 सितंबर: भारत vs वेस्टइंडीज (दूसरा वनडे – बरसापारा स्टेडियम, गुवाहाटी)
भारत और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज का तीसरा वनडे मैच 3 अक्टूबर को खेला जाएगा.
ये भी पढ़ें:- रोहित शर्मा के 2027 का वर्ल्ड कप खेलने पर उठा सवाल, ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज स्टीव वॉ के बयान ने बढ़ाई हलचल
कैसा होगा भारत का T20I स्क्वाड?
एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय T20I टीम का ऐलान हो गया है. अफगानिस्तान के खिलाफ T20I सीरीज इससे पहले होगी. BCCI एशियन गेम्स के लिए चुने गए भारतीय स्क्वाड को ही अफगानिस्तान के खिलाफ भी उतार सकता है. जसप्रीत बुमराह, नीतीश कुमार रेड्डी और हर्षित राणा अफगानिस्तान सीरीज तक फिट हो सकते हैं.
एशियन गेम्स के लिए भारत का स्क्वाड कुछ इस प्रकार है: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और वैभव सूर्यवंशी.
रोहित-विराट पर रहेंगी नजरें
रोहित शर्मा और विराट कोहली सितंबर के अंतिम हफ्ते में एक्शन में नजर आएंगे. रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स वनडे में शतक जड़कर वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है. रोहित शर्मा और विराट कोहली वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर को होने वाले पहले वनडे मैच में खेल सकते हैं.
ये भी पढ़ें:- Women’s Asia Cup 2026: भारत-पाकिस्तान महामुकाबले की उल्टी गिनती शुरू, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल
संबंधित खबरें
हार्दिक पांड्या को लगा एक और झटका, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी से भी हुए बाहर
6 mins agoफैंस की इस हरकत पर भड़के विराट कोहली, मैदान पर बल्ला फेंकने का वीडियो वायरल
28 mins agoशून्य पर ढेर हुए गिल, 72वें मैच में पहली बार देखना पड़ा ये बुरा दिन
39 mins agoभारत ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को रौंदकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
45 mins agoNZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 hrs agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
3 hrs agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
3 hrs agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
4 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines