रोहित शर्मा के 2027 का वर्ल्ड कप खेलने पर उठा सवाल, ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज स्टीव वॉ के बयान ने बढ़ाई हलचल

Rohit Sharma Future Questioned: रोहित शर्मा के 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने को सस्पेंस बना हुआ है. अब ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर स्टीव वॉ ने बताया कि कैसे रोहित शर्मा अगला वर्ल्ड कप खेल सकते हैं.

rohit sharma

रोहित शर्मा के फ्यूचर पर ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने उठाए सवाल (Image: ANI)

Rohit Sharma Future Questioned: 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. फैंस रोहित शर्मा और विराट कोहली को इस बड़े टूर्नामेंट में खेलते देखना चाहते हैं. विराट का खेलना लगभग पक्का नजर आ रहा है लेकिन रोहित शर्मा को लेकर सवाल बना हुआ है. इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के अंत में भी रोहित के रिटायर होने की अफवाहें सामने आई थीं. अब पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर स्टीव वॉ ने रोहित शर्मा के वनडे वर्ल्ड कप खेलने की संभावनाओं पर बात की.

विज्ञापन

‘रोहित शर्मा खुद दे सकते हैं जवाब’

ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज स्टीव वॉ ने रोहित शर्मा के फ्यूचर को लेकर बड़ा बयान दिया. उनका मानना है कि अगर रोहित ने खुद को फिट रखा और वह खेलने को लेकर सीरियस रहे, तो वह 2027 का वनडे वर्ल्ड कप जरूर खेलेंगे. स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘इस सवाल का जवाब सिर्फ रोहित शर्मा ही दे सकते हैं. इस उम्र में आपके पास स्किल है और आपको पता है कि कैसे खेलना है. हालांकि, आपके अंदर इच्छा होनी चाहिए कि आप मेहनत करके खुद को 100% तैयार कर पाएं. रोहित शर्मा सिर्फ इस सवाल का जवाब दे सकते हैं. इसमें कोई शक नहीं है कि उनके पास रन बनाने का टैलेंट है. हालांकि, क्या वह 100% तैयारी करेंगे?’

विज्ञापन

स्टीव वॉ ने आगे कहा, ‘अगर उनकी तैयारी और खेलने की इच्छा को देखा जाए, तो हां, वह वर्ल्ड कप खेल सकते हैं. हालांकि, अगर इन सवालों का जवाब ‘नहीं’ में है, तो फिर वह वर्ल्ड कप नहीं खेल पाएंगे. उनके पास टैलेंट है लेकिन सफल होने के लिए इसके अलावा और भी चीजों की जरूरत होती है.’

विज्ञापन

रोहित शर्मा कब खेलेंगे अगला मैच?

रोहित शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में आखिरी बार खेलते हुए नजर आए थे. लॉर्ड्स में हुए तीसरे वनडे से पहले खबर आई थी कि यह रोहित का भारतीय टीम की जर्सी में उनका अंतिम मैच होगा. हालांकि, BCCI सचिव ने साफ किया कि रोहित तब तक खेलेंगे, जब तक वह भारत के फ्यूचर प्लान का हिस्सा हैं. रोहित ने लॉर्ड्स वनडे में शतक जड़कर सभी रिपोर्ट्स को गलत साबित कर दिया.

अब रोहित शर्मा वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के जरिए मैदान पर वापसी करेंगे. 27 सितंबर से यह श्रृंखला शुरू होगी. रोहित शर्मा इस सीरीज में रनों की बारिश करके वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए अपनी दावेदारी और मजबूत करना चाहेंगे. अगर हिटमैन का प्रदर्शन खराब रहा, तो उनकी जगह पर खतरा भी मंडरा सकता है.

विज्ञापन

Source: Star Sports

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ