सितंबर 2026 में टीम इंडिया खेलेगी 6 मैच, रोहित शर्मा और विराट कोहली करेंगे वापसी, देखें पूरा शेड्यूल

Team India Schedule September 2026: भारतीय टीम के अगस्त में सभी मैच हो चुके हैं. अब टीम इंडिया सितंबर 2026 में एक्शन में नजर आएगी. आइए भारतीय टीम के अगले महीने के शेड्यूल के बारे में जानते हैं.

vaibhav sooryavanshi rohit sharma virat kohli

रोहित-विराट सितंबर के अंतिम हफ्ते में करेंगे वापसी (Image: ANI)

Team India Schedule September 2026: भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का समापन हो गया है. अगस्त में टीम इंडिया का अब कोई भी मैच नहीं है. भारतीय टीम अब सीधे सितंबर में खेलती हुई नजर आएगी. सितंबर 2026 में टीम इंडिया का शेड्यूल काफी ज्यादा रोचक रहने वाला है. रोहित शर्मा और विराट कोहली भी एक्शन में नजर आएंगे. भारतीय टीम अगले महीने कुल 6 मैच खेलेगी, जिसमें 4 T20 और 2 वनडे शामिल हैं. आइए सितंबर 2026 में टीम इंडिया के पूरे शेड्यूल पर एक नजर डालते हैं.

विज्ञापन

सितंबर 2026 में टीम इंडिया का शेड्यूल

सितंबर 2026 में भारतीय टीम की भिड़ंत अफगानिस्तान से तीन मैचों की T20I सीरीज में होगी. इसके अलावा एशियन गेम्स में भारतीय टीम का एक मैच सितंबर में खेला जाएगा. महीने के अंतिम हफ्ते में भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज खेली जाएगी, जिसके दो मैच सितंबर में होंगे. टीम इंडिया का शेड्यूल कुछ इस प्रकार है:

विज्ञापन

अफगानिस्तान के खिलाफ T20I सीरीज

  • 13 सितंबर: भारत vs अफगानिस्तान (पहला T20I – अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली)
  • 15 सितंबर: भारत vs अफगानिस्तान (दूसरा T20I – अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली)
  • 17 सितंबर: भारत vs अफगानिस्तान (तीसरा T20I – अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली)

एशियन गेम्स 2026

  • 28 सितंबर: भारत vs ग्रुप A की दूसरी टीम (क्वार्टर फाइनल – कोरोगी एथलेटिक पार्क)

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज

  • 27 सितंबर: भारत vs वेस्टइंडीज (पहला वनडे – ग्रीनफील्ड स्टेडियम, थिरुवनंतपुरम)
  • 30 सितंबर: भारत vs वेस्टइंडीज (दूसरा वनडे – बरसापारा स्टेडियम, गुवाहाटी)

भारत और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज का तीसरा वनडे मैच 3 अक्टूबर को खेला जाएगा.

विज्ञापन

कैसा होगा भारत का T20I स्क्वाड?

एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय T20I टीम का ऐलान हो गया है. अफगानिस्तान के खिलाफ T20I सीरीज इससे पहले होगी. BCCI एशियन गेम्स के लिए चुने गए भारतीय स्क्वाड को ही अफगानिस्तान के खिलाफ भी उतार सकता है. जसप्रीत बुमराह, नीतीश कुमार रेड्डी और हर्षित राणा अफगानिस्तान सीरीज तक फिट हो सकते हैं.

एशियन गेम्स के लिए भारत का स्क्वाड कुछ इस प्रकार है: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और वैभव सूर्यवंशी.

विज्ञापन

रोहित-विराट पर रहेंगी नजरें

रोहित शर्मा और विराट कोहली सितंबर के अंतिम हफ्ते में एक्शन में नजर आएंगे. रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स वनडे में शतक जड़कर वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है. रोहित शर्मा और विराट कोहली वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर को होने वाले पहले वनडे मैच में खेल सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ