Team India Selection: IPL 2026 के तुरंत बाद टीम इंडिया की भिड़ंत अफगानिस्तान से एकमात्र टेस्ट मैच में होगी. इस मुकाबले के लिए सिलेक्टर्स ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं. ऐसा लग रहा था कि अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले इस मैच में बड़े-बड़े खिलाड़ियों को आराम दिया जाएगा और नई टीम के साथ हेड कोच गौतम गंभीर उतरेंगे. हालांकि, सिलेक्शन को लेकर गौतम गंभीर और अजीत अगरकर का मास्टरप्लान सामने आया है.
सिलेक्टर्स की जल्द होगी मीटिंग
IPL के बाद टीम इंडिया नई शुरुआत के इरादे से उतरेगी. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक BCCI और चयनकर्ताओं की जल्द ही मीटिंग होने वाली है. इसमें BCCI का फोकस आने वाले कुछ महीनों में टीम इंडिया के प्लान पर होगा और यह तय किया जाएगा कि भारतीय टीम किस दिशा में आगे बढ़ेगी. इसके अलावा 6 जून से चंडीगढ़ में होने वाले टेस्ट मैच के लिए सिलेक्शन मीटिंग का आयोजन इस हफ्ते के अंत में या अगले हफ्ते हो सकता है.
क्या है गंभीर-अगरकर का प्लान?
अफगानिस्तान के साथ टेस्ट मैच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप साइकिल का हिस्सा नहीं होगा. इसी वजह से लग रहा है कि चयनकर्ता नए चेहरों को मौका दे सकते हैं. हालांकि, TOI की रिपोर्ट के मुताबिक मैनेजमेंट अपनी सबसे मजबूत टीम उतारना चाहेगी. चयनकर्ताओं के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह है कि 31 मई 2026 को IPL समाप्त होगा. ऐसे में खिलाड़ियों के वर्कलोड पर भी ध्यान देना जरूरी है.
ये भी पढ़ें:- IPL 2026: ऑरेंज कैप की रेस से बाहर हुए वैभव सूर्यवंशी, GT के स्टार खिलाड़ी ने पछाड़ा, देखें टॉप 5 लिस्ट
Jasprit Bumrah को मिलेगा मौका?
मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है. ऐसे में जसप्रीत बुमराह के पास टेस्ट मैच के लिए तैयारी करने का पर्याप्त समय है. हालांकि, बुमराह के वर्कलोड को मैनेज करना सबसे बड़ा चैलेंज होगा. यह मेडिकल टीम और बुमराह पर निर्भर करेगा कि वो अफगानिस्तान के खिलाफ खेलेंगे, या नहीं.
टीम सिलेक्शन को लेकर अपडेट
TOI की रिपोर्ट के मुताबिक मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा स्क्वाड में हो सकते हैं, लेकिन उनकी टीम IPL प्लेऑफ में जगह बनाने की दावेदारी पेश कर रही है. आकाश दीप और हर्षित राणा अब तक फिट नहीं हुए हैं. चयनकर्ताओं ने संकेत दिए हैं कि वो मोहम्मद शमी से आगे बढ़ चुके हैं. अंशुल कंबोज, गुरनूर बरार और आकिब नबी के नामों पर चर्चा संभव है. रिपोर्ट्स के मुताबिक सभी सीनियर बल्लेबाज अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच का हिस्सा होंगे.
ये भी पढ़ें:- IPL 2026: KKR के खिलाफ RCB की प्लेइंग 11 से बाहर होगा ये स्टार बल्लेबाज! जीत के बावजूद रजत पाटीदार करेंगे बड़ा बदलाव?
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे पर आसान नहीं होगी टीम इंडिया की राह, संजय बांगर ने चेताया
6 mins agoवेस्टइंडीज के खिलाड़ियों की मदद कर रही है चेन्नई सुपर किंग्स
8 mins ago30 की उम्र में स्कॉटलैंड के तेज गेंदबाज ब्रैड व्हील ने लिया संन्यास
29 mins agoवैभव सूर्यवंशी खेलेंगे निर्णायक टी20 मुकाबला? पूर्व भारतीय कोच का बड़ा बयान
50 mins agoअजीत अगरकर की जगह सिलेक्टर बन सकते हैं रमेश पोवार
51 mins agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर मोहम्मद कैफ ने उठाए सवाल
53 mins ago15वीं मंजिल से उल्टा लटकाए गए थे चहल, स्टार खिलाड़ी ने किया खुलासा
1 hr agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर अब आया नया अपडेट, रेस में राजस्थान आगे
1 hr agoबेंगलुरु मैच में इतिहास रच सकती है भारत और वेस्टइंडीज की टीम
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI के बीच निर्णायक टी20 मुकाबला? जानें यहां
1 hr agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines