News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
ICC ODI Rankings: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 के 12वें मैच में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को धूल चटा दी। इस जीत के साथ जहां भारतीय टीम प्वाइंट्स टेबल में तो टॉप पर आ गई वहीं आईसीसी रैंकिंग में भी उसे फायदा हुआ है। जीत के चलते टीम की रेटिंग बढ़ गई है। भारत ने नंबर 1 का ताज भी बरकरार रखा है।
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल द्वारा भारत-पाकिस्तान मैच के तुरंत बाद वनडे रैंकिंग जारी की गई है। इसके मुताबिक भारत ने टॉप पोजिशन और भी पुख्ता कर ली है। टीम के 5542 प्वाइंट हो गए हैं और उसकी रेटिंग 118 है। वहीं भारत के खिलाफ करारी हार के बावजूद पाकिस्तान दूसरे स्थान पर ही बनी हुई है। हालांकि टीम के अंक 115 ही है और उसके प्वाइंट्स में नुकसान हुआ है। बाबर सेना के केवल 3445 प्वाइंट्स ही रह गए हैं।
आईसीसी रैंकिंग में सबसे बड़ी उछाल साउथ अफ्रीका ने लगाई है जो कि विश्वकप में शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। साउथ अफ्रीका ने आईसीसी रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया को पछाड़ दिया है और तीसरे स्थान पर आ गई है। उनकी 110 रेटिंग हो गई है। वहीं ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड कप में अपने दोनों शुरुआती मैच हार गई है जिससे उनकी रेटिंग भी कम हुई है। वे तीसरे से चौथे स्थान पर खिसक गए हैं।
1. भारत- 115 प्वाइंट
2.पाकिस्तान- 115 प्वाइंट
3. साउथ अफ्रीका – 110 प्वाइंट
4. ऑस्ट्रेलिया – 109 प्वाइंट
5. न्यूजीलैंड – 106 प्वाइंट
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।