SA के खिलाफ टीम इंडिया कितनी मजबूत? अहमदाबाद में पिछले 5 मैचों के आंकड़े खोल रहे हैं 'कच्चा-चिट्ठा'

Team India Record in Ahmedabad: टीम इंडिया ने ग्रुप स्टेज के अपने सभी मैच जीते और अब ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद सुपर 8 में भी होगी. उनका यहां पहला मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाला है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. आइए टीम इंडिया के अहमदाबाद में प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं.

Team India Record in Ahmedabad

अहमदाबाद में कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड?

Team India Record in Ahmedabad: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया का ग्रुप स्टेज में प्रदर्शन शानदार रहा. उन्होंने अपने चारों मैच जीते और सुपर 8 में जगह बनाई. टीम इंडिया का सुपर 8 में पहला मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाला है. टीम इंडिया के सिर्फ तीन ही मैच होंगे. ऐसे में वो जीत के साथ शुरुआत करके सेमीफाइनल में जगह बनाने के अपने चांस बढ़ाना चाहेंगे. सभी के मन में यही सवाल है कि टीम इंडिया कितनी मजबूत है और अहमदाबाद में उनका रिकॉर्ड पिछले 5 मैचों में ऐसा है? आइए भारत के अहमदाबाद में रिकॉर्ड पर एक नजर डालते हैं.

विज्ञापन

अहमदाबाद में टीम इंडिया का प्रदर्शन कैसा?

अहमदाबाद में टीम इंडिया ने अब तक 9 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें से 7 उन्होंने जीते हैं. अगर पिछले 5 मैचों की बात की जाए, तो भारत ने सभी में जीत दर्ज की है. हालिया समय में भारत का रिकॉर्ड अहमदाबाद में तगड़ा है.

विज्ञापन
दिनांक मैच नतीजा मैदान
18 फरवरी 2026भारत vs नीदरलैंडभारतअहमदाबाद
19 दिसंबर 2025भारत vs दक्षिण अफ्रीकाभारतअहमदाबाद
1 फरवरी 2023भारत vs न्यूजीलैंडभारतअहमदाबाद
20 मार्च 2021भारत vs इंग्लैंडभारतअहमदाबाद
18 मार्च 2021भारत vs इंग्लैंडभारतअहमदाबाद

किस भारतीय बल्लेबाज ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन?

टी20 अंतर्राष्ट्रीय में अहमदाबाद की पिच पर भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज विराट कोहली हैं. विराट ने अब तक 6 टी20 मैच इस मैदान पर खेले हैं और 258 रन बनाए हैं. तीन बार वो नाबाद लौटे हैं. उनका 86.00 का औसत रहा है. भारत के मौजूदा स्क्वाड में से हार्दिक पांड्या सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने इस मैदान पर 8 T20I मैच खेले हैं और 209 रन बनाए हैं. उनका औसत इसी बीच 34.83 का रहा है और स्ट्राइक रेट 168.54 का है.

विज्ञापन

अहमदाबाद में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला गेंदबाज

अहमदाबाद में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हार्दिक पांड्या हैं. उन्होंने अब तक खेले अपने 8 मैचों में 9 विकेट झटके हैं. इसी बीच उनका बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन 16 रन देकर 4 विकेट है. उनका गेंदबाजी औसत 23.88 का रहा है और इकोनॉमी 7.96 की है.

अहमदाबाद में गेंदबाज, या बल्लेबाज कौन हावी?

अहमदाबाद की पिच पर टीम इंडिया का टी20 में सर्वाधिक स्कोर 234 रन है, जो उन्होंने 1 फरवरी 2023 को न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया था. इस मैदान पर कुल 5 बार 200 का आंकड़ा पार हुआ है. तीन बार तो टीम इंडिया ने ही 200 से अधिक रन ठोक दिए थे. इससे साफ होता है कि पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार है. साउथ अफ्रीका और भारत बड़ा स्कोर बनाना चाहेगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ