टीम इंडिया के लिए WTC फाइनल की कठिन डगर, श्रीलंका दौरे से कैसे तय होगी किस्मत? जानिए पूरा समीकरण

भारतीय टीम बहुत जल्द श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने वाली है. ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 को देखते हुए ये सीरीज टीम इंडिया के लिए महत्वपूर्ण है. आइए आपको बताते हैं कि भारत फाइनल में कैसे प्रवेश कर सकता है.

CRICKET

WTC फाइनल में कैसे पहुंचेगा भारत (Photo: ANI)

How India Can Qualify WTC Final: मौजूदा समय में ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के फाइनल में जगह बनाने के लिए टॉप टीमों के बीच जंग चल रही है. लगातार प्वाइंट्स टेबल में बदलाव हो रहा है. पाकिस्तान ने हाल ही में पोर्ट ऑफ स्पेन में दूसरा मैच जीतकर वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज 1-1 से बराबर कर दी. भारतीय टीम की स्थिति भी गंभीर बनी हुई है. श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के ऊपर सबकुछ निर्भर करेगा. कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर के सामने बड़ी चुनौती है. आइए आपको बताते हैं कि 9 टेस्ट मैच शेष रहते हुए भारत कैसे फाइनल में पहुंच सकता है.

विज्ञापन

भारत के क्वालिफाई करने की संभावनाएं

भारत के लिए अब हर टेस्ट मैच बहुत अहम हो गया है. श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज फाइनल में पहुंचने में अहम भूमिका निभा सकती है. भारतीय टीम अभी भी रेस में है. हालांकि, एक गलती टीम को बाहर भी कर सकती है. साउथ अफ्रीका के खिलार 0-2 से मिली हार की वजह से भारत को तगड़ा झटका लगा. इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया ने बेहतर प्रदर्शन कर बढ़िया शुरुआत की थी. नतीजा ये है कि भारत को प्वाइंट्स टेबल के टॉप पर पहुंचने के लिए सभी नौ मुकाबले जीतने होंगे.

विज्ञापन

भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज होगी महत्वपूर्ण

दरअसल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप रैंकिंग में प्वाइंट्स के नंबर के बजाय प्वाइंट्स के प्रतिशत पर विचार किया जाता है. इस वजह से ही सभी टेस्ट बहुत महत्वपूर्ण होते हैं. अगर भारत श्रीलंका को 2-0 से मात दे देता है, तो उसका प्रतिशत अंक बढ़कर 57.58 हो जाएगा. हो सकता है कि इसके बावजूद टीम इंडिया टेबल पर तुरंत ऊपर ना आ पाए क्योंकि बांग्लादेश का प्रतिशत अंक 58.33 है. अगर भारत और श्रीलंका दोनों एक-एक मैच जीतती हैं तो भारत का प्रतिशत अंक थोड़ा बढ़कर 48.48 हो जाएगा. वहीं श्रीलंका 44.44 पर पहुंच जाएगी.

विज्ञापन

समझें पूरा समीकरण

भारत अभी प्वाइंट्स टेबल पर पांचवें नंबर पर है. अपनी स्थिति को मजबूत करने के लिए भारत ने श्रीलंका 2-0 से हराना होगा. इसके बाद टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के दौरे पर दो टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 से जीत हासिल करनी होगी. भारत ने 2009 के बाद से न्यूजीलैंड में कोई भी टेस्ट नहीं जीता है. अगले साल बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज भी होगी. वहां पर टीम इंडिया को कम से तीन या चार टेस्ट जीतने होंगे और अन्य मैचों को ड्रा कराना होगा. कुल मिलाकर देखा जाए तो भारत को फाइनल में पहुंचने के लिए अपने बचे हुए 9 मैचों में से 7 में जीत दर्ज करनी होगी. इसके अलावा अन्य टीमों के ऊपर भी निर्भर रहना पड़ेगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ