जीत के बाद WTC Points Table में पाकिस्तान को बंपर फायदा, बांग्लादेश रैंकिंग में टीम इंडिया से भी ऊपर!

WTC 2025-27 Updated Points Table: पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से दूसरे टेस्ट में हरा दिया. इस जीत के साथ पाकिस्तान को पॉइंट्स टेबल में फायदा हुआ है. आइए जानते हैं कि टीम इंडिया किस नंबर पर है.

pakistan india test team

WTC पॉइंट्स टेबल (Image: X and ANI)

WTC 2025-27 Updated Points Table: पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का समापन हो गया है. दो मैचों की टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान ने पोर्ट ऑफ स्पेन में दूसरा मैच जीतकर सीरीज को 1-1 से बराबर कर दिया. इस जीत के साथ पाकिस्तान को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में बंपर फायदा हुआ है. पाकिस्तान WTC पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे थे लेकिन अब उनकी पोजीशन में थोड़ा सुधार हुआ है. आइए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के पॉइंट्स टेबल पर एक नजर डालते हैं.

विज्ञापन

WTC 2025-27 पॉइंट्स टेबल

पाकिस्तान पॉइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर था, लेकिन जीत के साथ वह वेस्टइंडीज को पीछे छोड़कर आठवें पायदान पर पहुंच गया है. WTC पॉइंट्स टेबल जीत प्रतिशत के हिसाब से काम करता है और पोर्ट ऑफ स्पेन में जीत के साथ पाक का पॉइंट प्रतिशत सुधर गया है. बता दें कि बांग्लादेश भी पॉइंट्स टेबल में टीम इंडिया से आगे है. भारत 48.15% के साथ पांचवें स्थान पर है, जबकि बांग्लादेश 58.33% के साथ चौथे पायदान पर है. हालांकि, बांग्लादेश ने भारत के मुकाबले कम मैच खेले हैं.

विज्ञापन
रैंक टीम मैच जीत हार टाई ड्रॉ नो रिजल्ट पॉइंट्स पॉइंट प्रतिशत
1ऑस्ट्रेलिया8710008487.50%
2साउथ अफ्रीका4310003675.00%
3न्यूजीलैंड 6410105272.22%
4बांग्लादेश4210102858.33%
5भारत9440105248.15%
6श्रीलंका4110202041.67%
7इंग्लैंड13480103824.36%
8पाकिस्तान6240001622.22%
9वेस्टइंडीज12280203020.83%

ये भी पढ़ें:- जोस बटलर ने बना दिया World Record, टी-20 में बने रनों के बेताज बादशाह

पाकिस्तान ने 8 विकेट से जीता मैच

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में हार के बाद पाकिस्तान टीम ने पोर्ट ऑफ स्पेन में शानदार कमबैक किया. वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 344 रन बनाए. जवाब में पाकिस्तान ने 387 रन बनाकर 43 रनों की बढ़त हासिल की. उन्होंने दूसरी पारी में वेस्टइंडीज को सिर्फ 117 रनों पर रोक दिया. पाक टीम के सामने सिर्फ 75 रनों का लक्ष्य था, जिसका उन्होंने 8 विकेट रहते पीछा कर लिया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ