T20 इतिहास में सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले 5 धुरंधर, रनों का अंबार देख चकरा जाएगा सिर!

टी20 क्रिकेट में फटाफट रन बनाना हर किसी के बस की बात नहीं है. दुनिया में कुछ ही क्रिकेटर हैं जिन्होंने इस फॉर्मेट में खूब रन बनाए हैं. यहां हम आपको पांच दिग्गजों बल्लेबाजों के बारे में बताएंगे जिन्होंने टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. इनमें से कुछ का रिकॉर्ड टूटना अब काफी मुश्किल भी है.

cricket
1 / 6
(Photo- ANI)

Most Runs In T20: दुनियाभर में अब टी20 लीग खेली जाती हैं. हर देश क्रिकेट के इस छोटे फॉर्मेट में आगे बढ़ना चाहता है. आप जानते हैं कि भारत में IPL का बहुत क्रेज है. इस लीग की बदौलत ही कई खिलाड़ियों ने भारतीय टीम में जगह पाई है. दुनिया के कई खिलाड़ी अलग-अलग देशों में जाकर भी क्रिकेट खेलते हैं. इन्हें बढ़िया पैसा भी मिलता है. इन्होंने मैदान पर गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाकर खूब रन भी कूटे हैं. यहां हम आपको उन पांच दिग्गज बल्लेबाजों के बारे में बताएंगे जिन्होंने टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाकर बवाल मचाया है. (Photo- ANI)

विज्ञापन

जोस बटलर

जोस बटलर2 / 6

इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज जोस बटलर इस लिस्ट में पहले नंबर पर हैं. उन्होंने हाल ही में सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा है. बटलर ने 522 मैचों में 14,833 रन बनाए हैं. इसमें 9 शतक और 106 अर्धशतक शामिल हैं. उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 131 है. बटलर लगातार टी20 खेल रहे हैं. वो आगे भी खूब रन बनाएंगे. उनके इस रिकॉर्ड को तोड़ पाना मुश्किल है. (Photo- ANI)

विज्ञापन

कायरन पोलार्ड

कायरन पोलार्ड3 / 6

इससे पहले टी20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा रनों का वर्ल्ड रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के कायरन पोलार्ड के नाम दर्ज था. बटरल ने उन्हें पीछे कर दिया है. अब वो दूसरे नंबर पर आ गए हैं. पोलार्ड ने 746 मैचों में 14803 रन बनाए हैं. इसमें 2 शतक और 70 अर्धशतक शामिल हैं. उनका बेस्ट स्कोर 104 रन है. (Photo- ANI)

क्रिस गेल

क्रिस गेल 4 / 6

वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल भी टी20 के किंग हैं. उन्होंने भी अलग-अलग देशों में जाकर खूब रन बनाए हैं. लिस्ट में वो तीसरे नंबर पर हैं. गेल ने 463 मैचों में 14562 रन बनाए हैं, जिसमें 22 शतक और 88 अर्धशतक शामिल हैं. उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 175 रन का रहा है. (Photo- ANI)

विज्ञापन

एलेक्स हेल्स

एलेक्स हेल्स5 / 6

इंग्लैंड के खतरनाक बल्लेबाज एलेक्स हेल्स लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं. उन्होंने भी खूब रन बटोरे हैं. हेल्स ने अब तक टी20 क्रिकेट में 528 मैच खेले हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 14449 रन निकले हैं. इसमें 7 शतक और 92 अर्धशतक शामिल हैं. उनका बेस्ट स्कोर 119 रन है.

डेविड वॉर्नर

डेविड वॉर्नर 6 / 6

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं. उनके पास भी टी20 में रन बनाने की महारथ रही है. वॉर्नर ने 439 मैचों में 14,284 रन बनाए हैं. उन्होंने 10 शतक और 118 अर्धशतक जड़े हैं. उनका बेस्ट स्कोर 135 रन का रहा है. भारतीय क्रिकेट विराट कोहली बहुत जल्द वॉर्नर के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं. (Photo- ANI)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन