IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाने वाली है, जिसके लिए 1 सितंबर को ही बीसीसीआई ने अपने दल का ऐलान कर दिया है. संजू सैमसन के अलावा जसप्रीत बुमराह समेत कई खिलाड़ियों की वापसी हुई है. पहला मैच 13 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. ऐसे में कप्तान श्रेयस अय्यर इस प्रकार की प्लेइंग 11 के साथ मैदान पर उतर सकते हैं.
ऐसी हो सकती है सलामी जोड़ी
अफगानिस्तान के खिलाफ पहले मैच के लिए भारतीय टीम की ओर से संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा सलामी जोड़ी की भूमिका निभाते हुए नजर आ सकते हैं. अभिषेक शर्मा शानदार फॉर्म में चल रहे हैं उन्होंने शेरे ए पंजाब टी-20 लीग में लगातार दो अर्धशतक जमाए हैं. इसके अलावा वैभव की जगह पहले मैच में संजू को ही मौका मिलने की उम्मीद है. संजू और अभिषेक की जोड़ी ने भारत के लिए शानदार प्रदर्शन किया है.
---विज्ञापन---
मिडिल ऑर्डर में ये नाम शामिल
नंबर 3 पर ईशान किशन बल्लेबाजी कर सकते हैं. ईशान भारत के लिए लगातार टी-20 में कमाल कर रहे हैं. जिम्बाब्वे के खिलाफ भी खेली गई 3 मैचों की टी-20 सीरीज में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था. वहीं नंबर 4 पर कप्तान श्रेयस अय्यर के उतरने की संभावना है. वह इसी नंबर पर टी-20 में बल्लेबाजी करना पसंद करते हैं. नंबर 5 पर तिलक वर्मा मोर्चा संभाल सकते हैं, जो टीम के उपकप्तान भी है.
तिलक भी लगातार भारत के लिए कमाल कर रहे हैं. तिलक ने दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल में भी नॉर्थ जोन के खिलाफ पहले मैच में शतक और दूसरे मैच में अर्धशतकीय पारी खेली है. लोअर मिडिल ऑर्डर में वाशिंगटन सुंदर और नितीश कुमार रेड्डी और अक्षर पटेल बल्लेबाजी कर सकते हैं. अक्षर और रेड्डी पर फिनिशर की भूमिका का जिम्मा हो सकता है.
---विज्ञापन---
ये भी पढ़ें: ICC T20I रैंकिंग में डेवाल्ड ब्रेविस ने लगाई लंबी छलांग
गेंदबाजी विभाग पर एक नजर
स्पिन डिपार्टमेंट का मोर्चा वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल और मिस्ट्री गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती संभाल सकते हैं. तीनों की तिकड़ी अफगानी बल्लेबाजों को परेशान कर सकती है. वहीं, तेज गेंदबाजी विभाग का मोर्चा जसप्रीत बुमराह और हर्षित राणा के पास मुख्य रूप से हो सकता है. इसके अलाव नितीश रेड्डी भी तेज गेंदबाजी करते हुए नजर आ सकते हैं.
---विज्ञापन---
अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11
संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, नीतीश कुमार रेड्डी, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह.
ये भी पढ़ें: श्रीलंका ने आगामी वनडे और टी-20 सीरीज के लिए किया टीम का ऐलान, इंग्लैंड से होगा मुकाबला
---विज्ञापन---