---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IND vs ENG 1st T20I Predicted Playing 11: वैभव सूर्यवंशी OUT… टीम इंडिया नहीं करेगी बल्लेबाजी क्रम में बदलाव! ऐसी हो सकती है पहले टी20 में प्लेइंग 11

IND vs ENG 1st T20I Predicted Playing 11: टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ किस प्लेइंग 11 के साथ उतरने वाली है ये सवाल हर किसी के मन में बना हुआ है. वैभव सूर्यवंशी क्या सीरीज के पहले मैच में डेब्यू कर पाएंगे. आइए आपको बताते हैं टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11 पहले टी20 मैच के लिए...

---विज्ञापन---

IND vs ENG 1st T20I Predicted Playing 11: टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज की शुरुआत 1 जुलाई से होने जा रही है. इस सीरीज का पहला मुकाबला चेस्टर-ली-स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड पर खेला जाएगा. आयरलैंड सीरीज के बाद अब हर किसी की नजरें इस मैच में वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर टिकी हुई हैं. उनको पहले टी20 मैच में डेब्यू का मौका मिलना थोड़ा मुश्किल नजर आ रहा है. सामने आ रही रिपोर्ट्स के अनुसार टीम इंडिया का मैनेजमेंट फिलहाल पहले वाले बल्लेबाजी क्रम के साथ ही उतरना चाहेगी. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि बिना वैभव सूर्यवंशी इस मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग 1 कैसी हो सकती है. 

अभिषेक और संजू करेंगे पारी की शुरुआत

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की जोड़ी टीम इंडिया के लिए ओपनिंग करती हुई नजर आ सकती है. इसके बाद ईशान किशन और कप्तान श्रेयस अय्यर नंबर 3 और 4 पर बल्लेबाजी के लिए उतर सकते हैं. निचले क्रम में तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल को पावर हिटिंग करने की जिम्मेदारी मिल सकती है.

---विज्ञापन---

वरुण चक्रवर्ती की हुई टीम इंडिया में वापसी

चोट के चलते आयरलैंड के खिलाफ सीरीज से बाहर रहने वाले वरुण चक्रवर्ती की टीम इंडिया में वापसी हो चुकी है. डरहम में वो टीम इंडिया के साथी खिलाड़ियों के साथ प्रैक्टिस सेशन में नजर आए. ऐसे में अब पहले मैच में उनका खेलना लगभग तय माना जा रहा है. इसके अलावा हर्षित राणा,अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव तेज गेंदबाजी में अपना दम दिखा सकते हैं. अगर वरुण इस मैच में नहीं खेलते हैं तो रवि बिश्नोई के रूप में टीम इंडिया के पास एक बेहतरीन विकल्प मौजूद है. 

पहले टी20 के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11

संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती/रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़िए- ENG vs IND: इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में नहीं होगा वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू! प्रैक्टिस सेशन से मिले बड़े संकेत

First published on: Jun 30, 2026 04:38 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola