IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज की शुरुआत 15 अगस्त से हुई थी. गॉल में हुए पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम का जबरदस्त प्रदर्शन रहा. बल्लेबाजी और गेंदबाजी ने खूब दिल जीता. भारत ने 165 रनों से लंका को मात दी. टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को बरकरार रखने के लिए भारत ने श्रीलंका का 2-0 से सूपड़ा साफ करना होगा. दोनों टीमों के बीच 23 अगस्त से दूसरा टेस्ट मैच कोलंबो में खेला जाएगा. टीम इसकी तैयारियों में जुट गई है. टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में इस बार बदलाव हो सकता है.
बल्लेबाजी की जा सकती है मजबूत
पहले टेस्ट मैच में स्पिनर्स का कमाल देखने को मिला था. दूसरी पारी में बल्लेबाजों को चुनौतियों का सामना करना पड़ा था. पहला टेस्ट हारने के बाद अब श्रीलंका की टीम कोलंबो में और ज्यादा मुश्किल विकेट टीम इंडिया को दे सकती है. ये बात हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल के दिमाग में जरूर होगी. इस लिहाज से देखा जाए तो भारतीय टीम अपनी बल्लेबाजी को कोलंबो में मजबूत कर सकती है. साथ ही साथ गेंदबाजी में सुधार किया जा सकता है. गंभीर और गिल गॉल की कुछ कमजोरियों को दूर करना चाहेंगे.
ये भी पढ़ें: विराट कोहली-रोहित शर्मा छूटे पीछे, WTC में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 बल्लेबाज
कुलदीप यादव पर गिर सकती है गाज
गॉल टेस्ट में टीम इंडिया ने हर विभाग में बढ़िया काम किया. मानव सुथार और रवींद्र जडेजा ने अपनी स्पिन से श्रीलंकाई बल्लेबाजों को मैदान पर टिकने नहीं दिया. कुलदीप यादव का प्रदर्शन चिंता का विषय है. कुलदीप ने पूरे मैच में 25 ओवर की गेंदबाजी की और 103 रन दिए. उन्हें एक ही विकेट मिल पाया. गॉल के स्पिन फ्रैंडली विकेट पर कुलदीप अपना जलवा नहीं दिखा पाए. दूसरे टेस्ट मैच से अब उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है.
क्या सारांश जैन प्लेइंग इलेवन में शामिल होंगे?
पहले टेस्ट में एक ऑफ स्पिन गेंदबाज की कमी खली. गॉल टेस्ट में भारतीय स्पिन गेंदबाजों को सोनल दिनुशा और निरोशन डिकवेला ने बहुत परेशान किया था. श्रीलंकाई टीम में और भी बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं. इस वजह से दूसरे टेस्ट मैच में कुलदीप यादव की जगह सारांश जैन को मौका दिया जा सकता है. गौतम गंभीर और शुभमन गिल बड़ा कदम उठा सकते हैं.
सारांश जैन को क्यों मिलना चाहिए मौका?
गॉल टेस्ट में मानव सुथार और रवींद्र जडेजा ने बल्लेबाजी में भी योगदान दिया था. कुछ ऐसा ही सारांश जैन भी कर सकते हैं. कोलंबो की पिच पर अगर ज्यादा स्पिन मिलेगा तो फिर भारत के पास नंबर-9 तक बल्लेबाजी होगी. सांराश ने घरेलू क्रिकेट में 2 शतक और 14 अर्धशतक लगाते हुए 2223 रन बनाए हैं. साथ ही साथ उन्होंने 188 विकेट अपने नाम किए हैं. उनका रिकॉर्ड काफी बेहतरीन रहा है.
दूसरे टेस्ट के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग-11
यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, मानव सुथार, सारांश जैन, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा.
ये भी पढ़ें: WTC Points Table: भारत के गॉल टेस्ट जीतते ही बदला समीकरण, जानें किस नंबर पर है टीम इंडिया
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
4 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
37 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines