विराट कोहली-रोहित शर्मा छूटे पीछे, WTC में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 बल्लेबाज

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अभी तक भारत के खिलाड़ियों का प्रदर्शन बढ़िया रहा है. टॉप के बल्लेबाजों ने खूब रन बनाए हैं. रोहित शर्मा और विराट कोहली ने भी बल्ले से कोहराम मचाया. आइए आपको सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं.

wtc
1 / 6
wtc

World Test Championship: भारत और श्रीलंका के बीच हाल ही में गॉल में पहला टेस्ट मैच खत्म हुआ. टीम इंडिया ने वहां पर शानदार जीत हासिल की. बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने खूब प्रभावित किया. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप को देखते हुए भारत के लिए जीत जरूरी थी. टीम अभी भी फाइनल की रेस में बनी हुई है. WTC के शुरुआती दो चक्र में टीम इंडिया उपविजेता रही थी. वहीं तीसरे चक्र में फाइनल में नहीं पहुंच पाई. WTC में भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है. आपको पांच भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं जिन्होंने सर्वाधिक रन बनाए हैं. (Photo: ANI)

विज्ञापन

ऋषभ पंत

ऋषभ पंत 2 / 6

WTC में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में ऋषभ पंत पहले नंबर पर हैं. हाल ही गॉल टेस्ट मैच में उन्होंने शुभमन गिल को पीछे छोड़ा. पंत हमेशा अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं.  पंत ने WTC में 41 टेस्ट की 73 पारियों में 2885 रन ठोके हैं. उनका औसत 41.81 का रहा है. वो अभी तक 6 शतक और 17 अर्धशतक भी लगा चुके हैं. (Photo: Rishabh Pant Instagram) )

विज्ञापन

शुभमन गिल

शुभमन गिल3 / 6

भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं. गिल ने भी WTC में बेहतरीन प्रदर्शन किया है. गिल अभी तक 41 मैचों की 75 पारियों में 42.16 की औसत के साथ 2 867 रन बना चुके हैं. उनके नाम 10 शतक और 8 अर्धशतक हैं. गॉल टेस्ट की दोनों पारियों में गिल अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर पाए. आगे जाकर वो पंत को पीछे छोड़कर नंबर एक पर आ सकते हैं. (Photo: Ꮪhubman Gill Instagram)

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा4 / 6

WTC में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का जलवा भी देखने को मिला है. वो तीसरे नंबर पर मौजूद हैं. रोहित ने WTC में खेले गए 40 टेस्ट मैचों की 69 पारियों में 2716 रन बनाए हैं. उनका औसत 41.15 का रहा है. रोहित के नाम 9 शतक भी हैं. (Photo: Rohit Sharma Instagram)

विज्ञापन

रवींद्र जडेजा

 रवींद्र जडेजा5 / 6

WTC में रवींद्र जडेजा ने अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी से सभी का दिल जीता है. उन्होंने अपने ऑलराउंडर प्रदर्शन से हमेशा टीम को जीत दिलाई है. जडेजा लिस्ट में चौथे नंबर पर मौजूद हैं. WTC में जडेजा ने 49 मैच अभी तक खेले हैं. उन्होंने 75 पारियों में 41.77 की औसत के साथ 2632 रन जड़े हैं. जडेजा के नाम 5 शतक और 18 अर्धशतक हैं. (Photo: AI)

विराट कोहली

विराट कोहली6 / 6

विराट कोहली का टेस्ट रिकॉर्ड बेहतरीन रहा है. WTC में भी अपनी बल्लेबाजी से उन्होंने धूम मचाई है. विराट सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पांचवें नंबर पर हैं. उन्होंने 46 टेस्ट मैचों में 2617 रन बनाए हैं. उनका औसत 35.36 का रहा है. विराट के 5 शतक और 11 अर्धशतक अपने नाम किए हैं. (Photo: Virat Kohli Instagram)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन