Suryakumar Yadav: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया ने खिताब जीता. उसके बाद भी कप्तान सूर्यकुमार यादव को अब बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. उसके पीछे बतौर बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का खराब प्रदर्शन बताया गया. टीम इंडिया से ड्रॉप होने के बाद अब सूर्यकुमार यादव ने मुंबई टी-20 लीग में रन बनाना शुरू कर दिया है. लगातार दूसरी पारी में सूर्या ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की है. इस मुकाबले में तो मिस्टर 360 ने रनों की बारिश की कर दी है.
फॉर्म में लौटे कप्तान सूर्यकुमार यादव
मुंबई टी-20 लीग में 8 जून को एमएससी मराठा रॉयल्स बनाम ट्रायम्फ्स नाइट्स एमएनई मुकाबला खेला गया. जहां पर ट्रायम्फ्स नाइट्स एमएनई के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने शानदार पारी खेली. एमएससी मराठा रॉयल्स ने 152 रन बनाए. जवाब में ट्रायम्फ्स नाइट्स एमएनई की टीम ने 16वें ओवर में ही 6 विकेट से मुकाबला जीत लिया. इस मुकाबले में नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने उतरे सूर्यकुमार यादव ने सिर्फ 36 गेंदों में ही 72 रन ठोक दिए. 200 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए सूर्यकुमार यादव ने 13 चौके और 1 छक्का जड़ा. इससे पहले पिछले मुकाबले में भी कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 24 गेंदों में ही 48 रनों की तूफानी पारी खेली थी. हालांकि उस पारी के बाद भी सूर्यकुमार यादव की टीम मुकाबला हार गई थी.
ये भी पढ़ें: टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में किस टीम ने दर्ज की है सबसे बड़ी जीत? देखें टॉप-10 लिस्ट में कहां भारत
आईपीएल 2026 में भी फेल हो गए थे सूर्यकुमार यादव
इंटरनेशनल क्रिकेट में पिछले 1 साल से फेल होने के बाद सूर्यकुमार यादव आईपीएल 2026 में भी बुरी तरह से फेल हो गए थे. जिसके कारण ही टीम में उनकी जगह को लेकर बड़े सवाल खड़े होने लगे थे. अब सूर्यकुमार यादव को बीसीसीआई ने बाहर का रास्ता दिखा कर श्रेयस अय्यर को नया कप्तान बना दिया है. टीम इंडिया ने अब अगले टी-20 वर्ल्ड कप की तैयारी शुरू कर दी है. जिसके कारण ही युवा खिलाड़ियों को अब टीम में मौका दिया जा रहा है. सूर्यकुमार यादव घरेलू क्रिकेट में ज्यादातर मुकाबले खेलते हुए नजर आएंगे.
ये भी पढ़ें: IND A vs SL A: वैभव सूर्यवंशी के साथ कौन करेगा ओपनिंग? जानें कैसी हो सकती है इंडिया ए की प्लेइंग 11
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
30 mins agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
1 hr agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
2 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
3 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
4 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
11 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
11 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
11 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
12 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines