IND A vs SL A: वैभव सूर्यवंशी के साथ कौन करेगा ओपनिंग? जानें कैसी हो सकती है इंडिया ए की प्लेइंग 11

IND A vs SL A: इंडिया ए की टीम तिलक वर्मा की कप्तानी में श्रीलंका के दौरे पर है. इस दौरे पर हर किसी की नजर टीम इंडिया पर होगी. भारत श्रीलंका के खिलाफ अपना पहला मुकाबला खेलने वाला है जो कि 9 जून को होगा. इस मैच में टीम किस प्लेइंग 11 के साथ उतर सकती है आइए आपको भी बताते हैं.

jacket (1) (70)

IND A vs SL A: आईपीएल खत्म होने के बाद अब वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर से एक्शन में नजर आने वाले हैं. अब वो टीम इंडिया की जर्सी में खेलते हुए नजर आने वाले हैं. श्रीलंका में ट्राई सीरीज का आगाज 9 जून से होने जा रहा है. इस सीरीज का पहला मुकाबला इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच खेला जाएगा. ये मुकाबला डंबुला के मैदान पर होगा. टीम इंडिया की कप्तानी तिलक वर्मा के हाथों में होगी तो वहीं ऋतुराज गायकवाड़ उपकप्तान होंगे. ऐसे में टीम इंडिया किस प्लेइंग 11 के साथ इस मैच में उतर सकती है. आइए जानते हैं. 

विज्ञापन

वैभव के साथ कौन करेगा ओपनिंग?

इंडिया ए की टीम के लिए इस मैच में वैभव सूर्यवंशी ओपनिंग करने के लिए उतरेंगे. आईपीएल में वो सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे. उन्होंने राजस्थान के लिए खेलते हुए 16 पारियों में 776 रन बनाए थे. उनका साथ देने के लिए प्रभसिमरन सिंह को चुना जा सकता है. उनका हालिया फॉर्म बेहद शानदार रहा है. पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए उन्होंने 510 रन बनाए थे. 

विज्ञापन

तिलक वर्मा किस नंबर पर करेंगे बल्लेबाजी?

इस मैच में टीम इंडिया के लिए ऋतुराज गायकवाड़ नंबर 3 पर बल्लेबाजी के लिए बेहतर विकल्प होंगे तो वहीं उनके बाद तिलक वर्मा नंबर 4 पर उतरेंगे. नंबर पर ऑलराउंडर आयुष बदोनी तो मौका मिल सकता है. इसके बाद गेंदबाजी में अंशुल कंबोज, यश ठाकुर और विप्रज निगम को मौका मिल सकता है. 

इंडिया ए की संभावित प्‍लेइंग 11

वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बडोनी, निशांत सिंधु, अनुकूल रॉय, अरशद खान, अंशुल कंबोज, यश ठाकुर, विप्रज निगम.

विज्ञापन

ट्राई सीरीज के लिए इंडिया ए टीम

तिलक वर्मा (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़ (उप-कप्तान), प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, आयुष बडोनी, निशांत सिंधु, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विप्रज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कंबोज, अरशद खान, अनुकूल रॉय.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ