Mohammed Shami: भारतीय टीम के सुपरस्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी पिछले दिनों राष्ट्रीय लोक दल के नेता जयंत चौधरी से मिले थे. जिसके बाद से ही उनके यूपी इलेक्शन में लड़ने की चर्चा शुरू हो गई थी. हालांकि उसको लेकर अब तक शमी ने कुछ भी नहीं बोला है. इस बीच उनकी पत्नी हसीन जहां ने एक बार फिर से शमी के खिलाफ बयान दिया है. उन्होंने अभी से ही साफ कर दिया है कि अगर शमी चुनाव में लड़े तो वो उनके खिलाफ जरूर खड़ी होगी. इस बयान को लेकर चर्चा शुरू हो गई है.
मोहम्मद शमी को लेकर बोली उनकी पत्नी
राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष जयंत चौधरी से मोहम्मद शमी की मुलाकात ने अपनी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया. शमी के यूपी इलेक्शन 2027 में चुनाव लड़ने की बातें हर तरफ हो रही हैं. हालांकि ऐसा होना फिलहाल मुश्किल नजर आ रहा है. शमी मौजूदा समय में यूपी के वोटर नहीं है. ऐसे में उन्हें चुनाव लड़ने के लिए पहले यूपी का वोटर बनना पड़ेगा. फिलहाल भारतीय दिग्गज शमी पश्चिम बंगाल के वोटर हैं.
हालांकि शमी के पत्नी हसीन जहां ने एक बार फिर से उनके खिलाफ बोलते हुए हिंदुस्तान को दिए इंटरव्यू में उन्होंने साफ कर दिया है कि वो शमी या उनके परिवार के किसी सदस्य को अगर टिकट मिला, तो उनके खिलाफ चुनाव जरूर लड़ेंगी. उन्होंने कहा कि वो शमी का घमंड जरूर तोड़ेंगी. हालांकि आपको बता दें कि पिछले 8 सालों से इस कपल में लड़ाई चल रही है. फिलहाल दोनों के तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है. उसके बाद भी हसीन शमी के खिलाफ बयानबाजी करती हुई नजर आती हैं.
शमी के ऊपर हसीन जहां ने लगाया आरोप
हाल में ही मोहम्मद शमी के भाई मोहम्मद कैफ के ऊपर लखनऊ की एक महिला ने कथित तौर पर रेप का आरोप लगाया था. हसीन जहां ने शमी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनका परिवार फिलहाल पूरी तरह से सहमा हुआ है. इस मामले से सभी की ध्यान भटकाने के लिए ही शमी राजनीतिक गलियारे में आने का ड्रामा कर रहे हैं. जहां ने उन्हें की खुद को मीडिया से बचाने के लिए उन्होंने ये दांव चला है.
ये भी पढ़ें: हार्दिक पांड्या को फिर लगी चोट, ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ सीरीज से हुए बाहर, न्यूजीलैंड दौरे से भी कट सकता है पत्ता
इसके अलावा उन्होंने कहा कि शमी ने पिछले 1 महीने उनकी बेटी का मासिक खर्च नहीं दिया है. शमी और हसीन जहां की एक बेटी भी है. साल 2018 में दोनों की लड़ाई होने के बाद से शमी अपनी बेटी के लिए मासिक खर्च देते हैं. इसके अलावा बता दें कि शमी फिलहाल घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया में कमबैक की उम्मीद लगाए हुए हैं. हालांकि बीसीसीआई उन्हें कमबैक का मौका नहीं दे रही है.
ये भी पढ़ें: IND vs WI: जायसवाल OUT, ऋतुराज IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
संबंधित खबरें
NZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
14 mins ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
36 mins agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
1 hr agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
2 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
2 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने आधी रात को क्यों लिया संन्यास? बताई वजह
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
3 hrs agoइतिहास रचने की दहलीज पर गिल, 105 रन बनाते ही नाम दर्ज होगा बड़ा रिकॉर्ड
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines