
IND vs WI: जायसवाल OUT, ऋतुराज IN... पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
Written By Ujjaval Palanpure

Written By Ujjaval Palanpure
Team India Possible Playing 11: भारत और वेस्टइंडीज के बीच त्रिवेंद्रम में पहला ODI मैच खेला जाने वाला है. भारत अपनी मुख्य टीम के साथ नहीं उतर रहा है. कई खिलाड़ी एशियन गेम्स के लिए जापान गए हैं और वे वेस्टइंडीज के खिलाफ नहीं खेलेंगे. श्रेयस अय्यर, जसप्रीत बुमराह समेत कई बड़े खिलाड़ी ODI सीरीज से बाहर हैं. इसी वजह से भारत की प्लेइंग 11 पर सभी की नजरें हैं. पहले ODI में यशस्वी जायसवाल को बाहर बैठाया जा सकता है और ऋतुराज गायकवाड़ को मौका मिल सकता है. आइए भारत की संभावित प्लेइंग 11 पर नजर डालते हैं.
रोहित शर्मा और शुभमन गिल ओपनिंग करते हुए नजर आ सकते हैं. यशस्वी जायसवाल को अपने मौके का इंतजार करना पड़ सकता है. विराट कोहली नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने आएंगे, वहीं श्रेयस अय्यर की गैरमौजूदगी में ऋतुराज गायकवाड़ नंबर 4 पर खेल सकते हैं. इसके बाद केएल राहुल और नीतीश कुमार रेड्डी बल्लेबाजी करने उतरेंगे. वनडे टीम में वापसी कर रहे रवींद्र जडेजा नंबर 7 पर उतर सकते हैं. कुलदीप यादव, गुरनूर बरार, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा गेंदबाजी का भार संभाल सकते हैं. टीम इंडिया इस कॉम्बिनेशन के साथ पहले वनडे मैच में उतर सकती है.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: