IND vs ENG: मैनचेस्टर में मिली टीम इंडिया को 14वीं हार! फिर कप्तान शुभमन गिल से रूठी दिखी किस्मत

IND vs ENG: कप्तान शुभमन गिल की बदौलत टीम इंडिया को मैनचेस्टर के मैदान पर 14वीं हार का मुंह देखना पड़ा है।

Shubman Gill

Shubman Gill

IND vs ENG: सीरीज को 2-2 से बराबर करने के इरादे से टीम इंडिया ओल्ड ट्रैफर्ड के मैदान पर उतर चुकी है। जीत की खातिर कप्तान शुभमन गिल ने चौथे टेस्ट मैच में तीन बड़े बदलाव कर डाले हैं। करुण नायर को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है, तो 24 वर्षीय युवा तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज को डेब्यू कैप सौंपी गई है। हालांकि, मैनचेस्टर में भी किस्मत कैप्टन गिल से रूठी हुई नजर आई। भारतीय टीम को बिना मैदान पर उतरे ही कप्तान की बदौलत 14वीं हार का मुंह देखना पड़ा।

विज्ञापन

टीम इंडिया की 14वीं हार

दरअसल, इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज में कप्तान शुभमन गिल अब तक एक भी मैच में टॉस नहीं जीत सके हैं। यह कहानी मैनचेस्टर में भी दोहराई गई और सिक्का एक बार फिर इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स के पक्ष में उछला। इंटरनेशनल क्रिकेट में भारतीय टीम पिछले 14 मैचों में एक बार भी टॉस नहीं जीत सकी है। रोहित शर्मा, सूर्यकुमार के टॉस हारने के सिलसिले को शुभमन गिल ने भी ना चाहते हुए इंग्लैंड की सरजमीं पर जारी ही रखा है।

विज्ञापन

साल 2025 की शुरुआत से लेकर अब तक पूरे विश्व क्रिकेट में टीम इंडिया ने ही सबसे ज्यादा बार टॉस की बाजी हारी है। बल्ले से भले ही गिल इस सीरीज में अपनी छाप छोड़ने में सफल रहे हों, पर टॉस के वक्त किस्मत ने उनका बिल्कुल साथ नहीं दिया है। चौथे टेस्ट में इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

विज्ञापन

प्लेइंग 11 में 3 बदलाव

सीरीज में 1-2 से पिछड़ रही टीम इंडिया ओल्ड ट्रैफर्ड के मैदान पर जीत के इरादे से उतरी है। भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग 11 में एक नहीं, बल्कि बदलाव किए हैं। आकाशदीप पूरी तरह से फिट नहीं हैं और उनकी जगह पर अंशुल कंबोज को डेब्यू करने का मौका मिला है। अंशुल का रिकॉर्ड घरेलू क्रिकेट में कमाल का रहा है। 6 पारियों में एक अर्धशतक तक लगाने में नाकाम रहे करुण नायर पर गाज गिरी है। करुण की जगह पर साई सुदर्शन को प्लेइंग 11 में मौका दिया गया है। सुदर्शन हेडिंग्ले टेस्ट में खेले थे, लेकिन वह बल्ले से कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके थे। वहीं, नीतीश कुमार रेड्डी के सीरीज से बाहर होने के बाद उनकी जगह पर शार्दुल ठाकुर को मौका दिया गया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ