हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

T20 में इन 10 टीमों के खिलाफ मुकाबला हारी है टीम इंडिया, कुल 19 टीमों से हुआ है सामना

Team India: बेलफास्ट में आयरलैंड की टीम ने पहली बार टी-20 क्रिकेट के इतिहास में टीम इंडिया को हरा दिया है. इसी के साथ आयरलैंड की टीम टी-20 क्रिकेट के इतिहास में भारतीय क्रिकेट टीम को हराने वाली 10वीं टीम बन गई है. इससे पहले सिर्फ 9 टीमों ने ही भारत को हराया था.

विज्ञापन
Pic Credit- AI Generated

Team India: भारतीय क्रिकेट टीम की टी-20 क्रिकेट की शुरुआत बहुत अच्छी नहीं रही थी. हालांकि पिछले 10 सालों में टीम इंडिया का रिकॉर्ड टी-20 में बहुत ही अच्छा रहा है. अब तक कुल 9 टीमों ने ही टीम इंडिया को टी-20 फॉर्मेट में हराया है. वहीं अब आयरलैंड की टीम भी इस लिस्ट में शामिल हो गई है. हालांकि टी-20 फॉर्मेट में टीम इंडिया ने अब तक कुल 19 टीमों के खिलाफ खेला है. ऐसे में अब तक 9 टीमें ऐसी भी हैं, जिन्होंने अब तक भारत का टी-20 में कभी नहीं हराया है. 

टीम इंडिया का ऐसा है टी-20 फॉर्मेट में रिकॉर्ड 

टी-20 फॉर्मेट में टीम इंडिया आज एक बादशाह बन गया है. किसी भी टीम का रिकॉर्ड इंडिया के खिलाफ टी-20 में बहुत अच्छा नहीं रहा है. हालांकि सबसे ज्यादा मैच टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 37 मैचों में टीम इंडिया ने 22 मैच जीते हैं. भारतीय क्रिकेट टीम अब तक टी-20 में ओमान, नेपाल, हांगकांग, अमेरिका, स्कॉटलैंड, यूएई, नीदरलैंड, नामीबिया और अफगानिस्तान के खिलाफ कभी भी नहीं हारी है. हालांकि इन टीमों के खिलाफ भारतीय टीम ने अब तक 10 मैच भी नहीं खेला है. इन छोटी टीमों के खिलाफ भारत सिर्फ बड़े टूर्नामेंट के दौरान ही खेलता है. भारतीय टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा मैच दक्षिण अफ्रीका की टीम ने जीता है. इन दोनों टीमों के बीच कुल 36 मैच हुए हैं. जिसमें से 14 मैचों में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा है.

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान की जीत के बाद बदला पॉइंट्स टेबल का हाल, इस नंबर पर नजर आ रही है टीम इंडिया

विज्ञापन

T20 में 19 टीमों के खिलाफ टीम इंडिया का प्रदर्शन

विपक्षी टीममैच जीत हारटाई/कोई नतीजा नहींजीत प्रतिशत*
ऑस्ट्रेलिया372212364.70%
दक्षिण अफ्रीका362114160.00%
श्रीलंका33239163.63%
न्यूजीलैंड311911162.90%
वेस्ट इंडीज312010166.66%
इंग्लैंड301812060.00%
बांग्लादेश18171094.44%
पाकिस्तान17143079.41%
जिम्बाब्वे14113078.57%
अफगानिस्तान980177.78%
आयरलैंड981077.78%
नामीबिया2200100.00%
नीदरलैंड2200100.00%
यूएई2200100.00%
स्कॉटलैंड210150.00%
अमेरिका2200100.00%
हांगकांग1100100.00%
नेपाल1100100.00%
ओमान1100100.00%

ये भी पढ़ें: IRE vs IND: क्या रद्द हो जाएगा टीम इंडिया का दूसरा टी-20 मुकाबला? सीरीज हारने का बढ़ा खतरा!

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola