IRE vs IND: क्या रद्द हो जाएगा टीम इंडिया का दूसरा टी-20 मुकाबला? सीरीज हारने का बढ़ा खतरा!

IRE vs IND: भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ पहले टी-20 मैच में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है. अब सीरीज का दूसरा मुकाबला 28 जून को बेलफास्ट में ही खेला जाना है. टीम इंडिया के इस अहम मुकाबले की मौसम रिपोर्ट अब सभी फैंस जानना चाहते हैं.

IRE vs IND

Pic Credit- AI Generated

IRE vs IND: टीम इंडिया और आयरलैंड के बीच दूसरा टी-20 मुकाबला 28 जून को बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में खेला जाएगा. भारतीय क्रिकेट टीम पहला टी-20 मैच हार चुकी है. ऐसे में दूसरा और आखिरी टी-20 मुकाबला सीरीज के लिए अहम हो गया है. सीरीज बराबरी पर खत्म करने के लिए श्रेयस अय्यर की टीम को जीत दर्ज करनी होगी. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या इस मुकाबले पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है? अगर बारिश हुई, तो टीम इंडिया को बड़ा नुकसान हो सकता है. 

विज्ञापन

क्या रद्द हो सकता है भारत-आयरलैंड का दूसरा टी-20 मुकाबला? 

2 मैचों के टी-20 सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में खेला जाएगा. एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक 28 जून को बेलफास्ट में बारिश होने वाली है. हालांकि इसका असर मैच पर नहीं पड़ने वाला है, क्योंकि बारिश 28 को सुबह होने वाली है. ऐसे में मैच के समय बारिश का कोई खतरा फिलहाल नहीं नजर आ रहा है. ऐसे में फैंस को इस दिन पूरा मुकाबला देखने को मिलने वाला है. टीम इंडिया को हालांकि इस मुकाबले पर बड़ा भरोसा है. 

विज्ञापन

कप्तान श्रेयस अय्यर और हेड कोच गौतम गंभीर के लिए ये मुकाबला करो या मरो वाला होगा. गौतम गंभीर अभी तक बतौर हेड कोच कोई टी-20 सीरीज नहीं हारे हैं. वहीं कप्तान श्रेयस अय्यर की ये पहली सीरीज है. ऐसे में दोनों के लिए ही जीत बहुत जरूरी है. इसके अलावा फैंस जानना चाहते हैं कि क्या टीम इंडिया इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका देगी या नहीं? 

विज्ञापन

यहां देखें दोनों टीमों का स्क्वाड 

आयरलैंड स्क्वाड: टिम टेक्टर, रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, लोरकन टकर (विकेट कीपर), बेंजामिन कैलिट्ज़, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, लियाम मैकार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज़, जय मूंद्रा, मैथ्यू होलार्ड, स्टीफन डोहेनी, रूबेन विल्सन, गेविन होए. 

इंडिया स्क्वाड: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, सूर्यांश शेडगे, वैभव सूर्यवंशी, प्रिंस यादव, रवि बिश्नोई.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ